

नई दिल्ली: सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। एक्सिस माय इंडिया ने पिछले दो चुनावों में सबसे करीबी आंकड़े पेश किए थे। यही वजह है कि इस बार भी लोग इसे सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल का तमगा दे रहे हैं।
एक्सिस माई इंडिया के अनुसार भी बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 48 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
वहीं कांग्रेस को 3 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। बीजेपी को 45 से 55 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी को 15 से 20 सीटें ही मिल सकती हैं। यानी कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। वहीं टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 51 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आप को सिर्फ 19 सीटें मिल सकती हैं।
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार साउथ दिल्ली की 10 सीटों में से 5 बीजेपी और 5 आम आदमी पार्टी को मिल सकती हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की 10 सीटों में से बीजेपी 6 सीटें जीत सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी 4 सीटें जीत सकती है। इसी तरह चांदनी चौक की 10 सीटों में से भाजपा 7 और आम आदमी पार्टी 3 सीटें जीत सकती है।
उत्तरी नई दिल्ली की 10 सीटों में से भाजपा 7 और आप 3 सीटें जीत सकती है। पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों में से भाजपा 8 और आप 2 सीटें जीत सकती है। इसी तरह पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों में से भाजपा 8 और आप 2 सीटें जीत सकती है।
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को वाल्मीकि, जाटव और मुस्लिम वोट बड़ी संख्या में मिले हैं। इन वर्गों के 50 से 75 फीसदी वोट आप को मिले हैं। वहीं सामान्य वर्ग के लोगों ने दिल खोलकर भाजपा को वोट दिया है। एक तिहाई लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है।
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में दिए गए आंकड़ों पर गौर करें तो 74 फीसदी मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है जबकि 15 फीसदी मुसलमानों ने कांग्रेस को वोट दिया है। भाजपा को 5 फीसदी मुसलमानों का समर्थन भी मिला है। 6 प्रतिशत मुस्लिम वोट अन्य उम्मीदवारों को मिले हैं।