Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब: आज इस गांव में भरा जाएगा ‘सरपंची’ का नामांकन, 2 करोड़ में नीलाम हुआ था ‘सरपंच’ पद

पंजाब में जहां आज ग्राम पंचायत के चुनाव का लिए नामांकन दाखिल होने वाले हैं। गुरदासपुर जिले के एक गांव में सरपंच पद के लिए खुलेआम बोली लगाई गई।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 04, 2024 | 09:29 AM

गुरदासपुर गांव में ‘सरपंच' पद के लिए दो करोड़ रुपये की बोली

Follow Us
Close
Follow Us:

गुरदासपुर: पंजाब में जहां आज ग्राम पंचायत के चुनाव का लिए नामांकन दाखिल होने वाले हैं। वहीं इस बीच, यहां के गुरदासपुर जिले के एक गांव में सरपंच पद के लिए खुलेआम बोली लगाई गई। इतना ही नही इस पद के लिए हुई नीलामी में एक शख्स ने दो करोड़ रुपये की बोली लगा दी थी। इस नीलामी की, लोकतांत्रिक मानदंडों के साथ खिलवाड़ करने से कई राजनीतिक राजनेताओं ने निंदा की है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही राज्य चुनाव आयोग ने भी इसे गंभीरता से लिया है।

जानकारी दें कि पंजाब में ग्राम पंचायत के चुनाव आगामी 15 अक्टूबर को होंगे। इस बाबत यहां बीते 2 अक्टूबर को हरदोवाल कलां गांव में आयोजित नीलामी के लिए बोली 50 लाख रुपये से शुरू हुई और स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आत्मा सिंह ने इस पद के लिए 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। बोली की प्रक्रिया के बाद चेक के माध्यम से भुगतान करने वाले इस नेता ने कहा था कि ग्रामीणों ने एक ऐसे सरपंच को चुनने का निर्णय लिया है जो गांव के लिए अधिकतम धनराशि देगा।

उन्होंने कहा था कि कि नीलामी की राशि गांव के विकास पर खर्च की जाएगी। आत्मा सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की एक समिति कोष आवंटन पर फैसला करेगी। सिंह के पिता भी इसी गांव के सरपंच रह चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल के एक फोन से भाजपाई हुए हिमंत! असम CM ने सुनाया 2015 वाला हैरतअंगेज किस्सा, असम में बढ़ गई सियासी हलचल

कर्नाटक HC ने BJP को दिया झटका…’करप्शन रेट कार्ड’ केस में राहुल को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?

ठाणे मनपा में तीन साल के प्रशासनिक कार्यों पर घमासान, भाजपा ने मांगा फंड खर्च का पूरा हिसाब

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

जानकारी गें कि गुरदासपुर जिले में हरदोवाल कलां सबसे बड़े गांवों में से एक है और यहां करीब 350 एकड़ पंचायत भूमि है। यह एकमात्र ऐसा जिला नहीं है जहां इस तरह की घटना हुई है।

यहां पढ़ें – आज PM मोदी करेंगे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित, इन ख़ास मुद्दों पर होगी चर्चा

ठीक ऐसे ही बठिंडा के गहरी बुट्टर गांव में सरपंच पद के लिए इसी तरह की नीलामी हुई थी। तब इस पद के इच्छुक एक उम्मीदवार ने 60 लाख रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन अंतिम वित्तीय फैसले पर नहीं पहुंचा जा सका था। इधर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने नीलामी की निंदा की है और इसका आयोजन करने वालों के लिए जेल की सजा की मांग की है।

इस बाबत पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था कि , ‘‘यह तो खुला भ्रष्टाचार है। यह गलत है। मैं चाहता हूं कि जिसने भी दो करोड़ रुपये की पेशकश की है उसके खिलाफ सतर्कता ब्यूरो कार्रवाई करे।”

यहां पढ़ें – तिरुपति लड्डू विवाद पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या होगा कोई फैसला

गौरतलब है कि पंजाब में 13,237 ‘सरपंच’ और 83,437 ‘पंचों’ के पद के लिए मतपत्रों के जरिए 15 अक्टूबर को चुनाव होंगे। वहीं इस चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि आज यानी 4 अक्टूबर है। आगामी 5 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तय की गई है।(एजेंसी इनपुट के साथ)

Auction for sarpanch post in village of gurdaspur punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2024 | 09:29 AM

Topics:  

  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.