आंध्र प्रदेश विस्फोट हादसे से प्रभावित लोगों को पीएम मोदी की मदद, CM नायडू भी देंगे 1 करोड़
आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लगने की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं 33 लोग घायल हो गए। इस घटना से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी ने मृतकों को 2 लाख वहीं सीएम नायडू ने 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
- Written By: शानू शर्मा
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम चंद्रबाबू नायडू
अनाकापल्ले: आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम की आग घटना में 17 लोगों की मौत हो गई, वहीं 33 लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लगने के कारण घटी। जिसे लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की, साथ ही मृतकों के परिवारों वालों का भी हाल जाना है।
मुलाकात के बाद सीएम नायडू ने मृतकों के परिवार को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इसी के साथ उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को 50 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए की मदद राशि और घायलों को 50 हजार रुपये मदद देने का ऐलान किया है।
सीएम ने शेयर किया पोस्ट
सीएम नायडू ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ” मैंने विशाखा अस्पताल में अच्युतपुरम फार्मा कंपनी दुर्घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। मैंने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को हिम्मत दी। मैंने आश्वासन दिया है कि प्रभावित परिवारों का ख्याल रखा जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जो लोग इलाज करा रहे हैं, वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये, गंभीर रूप से घायलों के परिवारों को 50 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। हम भविष्य में भी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
India Australia Deal: भारत को यूरेनियम देगा ऑस्ट्रेलिया, PM मोदी के दौरे पर हुआ बड़ा आर्थिक समझौता
भारत बनेगा ग्रीन एनर्जी का सुपरपावर! CEO फोरम में PM मोदी ने बताया 2070 का मेगा प्लान
ऑस्ट्रेलिया में आज PM मोदी का मेगा शो, 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित; ट्रेड डील पर टिकी नजरें
అచ్యుతాపురం ఫార్మా కంపెనీ ప్రమాదంలో క్షతగాత్రులను విశాఖ ఆసుపత్రిలో పరామర్శించాను. వారికి, వారి కుటుంబ సభ్యులకు ధైర్యం చెప్పాను. బాధిత కుటుంబాలను ఆదుకుంటామని భరోసా ఇచ్చాను. చికిత్స పొందుతున్న వారు పూర్తి ఆరోగ్యవంతులై తిరిగి రావాలని దేవుడిని ప్రార్ధిస్తున్నాను. ఈ ఘోర దుర్ఘటనలో… pic.twitter.com/JfqKJJ2u45 — N Chandrababu Naidu (@ncbn) August 22, 2024
यह भी पढ़ें- बदलापुर केस पर HC सख्त, बोला- अजीब हालात कि बच्चियों को भी नहीं बख्शा जा रहा, स्कूल प्रशासन पर लगे ‘पॉक्सो
पीएम मोदी ने भी शेयर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “अनकापल्ले में एक फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
