- Hindi News »
- India »
- Assam Sonitpur Ambulance Truck Accident 7 Dead
जान बचाने निकली एम्बुलेंस ही बनी ‘मौत की सवारी’, ट्रक ने मारी टक्कर; 7 लोगों की हुई मौत
Sonitpur Ambulance Accident: सोनितपुर में एम्बुलेंस-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, NH-15 पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। एम्बुलेंस में मरीज और परिजन सवार थे।
- Written By: सजल रघुवंशी

प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Assam News: सोनितपुर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा एम्बुलेंस और ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से हुआ, जिसमें सात लोगों की जान चली गई। एनएच 15 पर ट्यूलिप टी गार्डन से एक मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। एम्बुलेंस में मरीज के साथ उसके परिजन भी सवार थे। अब तक इस हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
सोनितपुर के एसएसपी बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह हादसा हो गया।
छह लोगों की मौके पर मौत, दो लोग घायल
सोनितपुर के एसएसपी ने बताया कि इस दुखद हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तेजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। एसएसपी के मुताबिक पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना के कारण बाधित हुआ राजमार्ग अब फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Jalukbari Seat Profile: 25 सालों से अजेय है हिमंत सरमा का गढ़, अबकी सेंध लगा पाएगा विपक्ष? जानिए पूरा इतिहास
असम में JMM ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, क्या हेमंत सोरेन का ‘एकला चलो’ वाला दांव बिगाड़ेगा कांग्रेस का खेल?
चुनाव से पहले ‘दलबदल’ का खेल शुरू: असम में BJP मंत्री ने थामा ‘हाथ’, तो केरल में CPIM उम्मीदवार ने खिलाया कमल
Assam Election: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन 7 दिग्गजों पर लगाया दांव; देखें लिस्ट
सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
इस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। यह त्रासदी राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर सड़क सुरक्षा को लेकर जारी चिंताओं को उजागर करती है। यह एक व्यस्त हाईवे है जहां अक्सर भारी ट्रैफिक औरह तेज गति से वाहनों की आवाजाही देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें: असम में JMM ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, क्या हेमंत सोरेन का ‘एकला चलो’ वाला दांव बिगाड़ेगा कांग्रेस का खेल?
मध्य प्रदेश से भी सामने आया दर्दनाक मामला
इसी तरह के एक अन्य मामले में बाइक के पुल से नीचे गिर जाने से चार युवकों की मौत हो गई। यह हादसा मध्य प्रदेश के मंडला जिले का है। यहां शनिवार रात करीब 8 बजे बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की ओर जा रहे थे। पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई। इस हादसे में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
Assam sonitpur ambulance truck accident 7 dead nh15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुनियाभर में हो रही PSL की नाकमयाबी पर चर्चा…कुछ प्लेयर्स ने तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, तो कुछ सैलरी से हुए नाखुश
Mar 23, 2026 | 05:31 PM‘धुरंधर 2’ के तूफान में फिर छाई आदित्य धर की 7 साल पुरानी फिल्म, OTT पर कर रही ट्रेंड, जानें कहां पाएंगे देख
Mar 23, 2026 | 05:30 PMप्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत और 20 दबे; 1 किमी तक फैली जहरीली अमोनिया गैस
Mar 23, 2026 | 05:24 PMअकोला पंचायत समिति क्षेत्र में जल महोत्सव कार्यक्रम, जल संरक्षण का संदेश
Mar 23, 2026 | 05:20 PMराज ठाकरे ने अशोक खरात कांड को बताया राज्य के पतन का संकेत, फडणवीस सरकार से पूछे चुभते सवाल
Mar 23, 2026 | 05:07 PMआज रात करें ये अचूक उपाय, माता लक्ष्मी की कृपा से साल भर नहीं होगी पैसे की कमी
Mar 23, 2026 | 05:07 PMस्वास्थ्य व्यवस्था का होगा कायाकल्प, राज्य स्तरीय स्वास्थ्य समिति ने नवेगांवबांध पहुंचकर किया निरीक्षण
Mar 23, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM














