Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असम में बाढ़ का कहर बरकरार! सात जिलों में 3.32 लाख से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित

Assam Weather Update: असम के सात जिलों में बाढ़ से 3.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 29, 2026 | 08:54 AM

असम में आई बाढ़ (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Assam Flood News: असम में बाढ़ का पानी अभी भी हजारों लोगों को प्रभावित कर रहा है, लेकिन मुश्किलें अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं। इस राज्य के अभी भी सात जिलों में 3.32 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं और कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है।

असम में आई बाढ़ मे लाखों लोग हुए प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य के सात जिलों के 21 राजस्व सर्किलों के तहत आने वाले 622 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। मौजूदा समय में 3,32,639 लोग इस आपदा से प्रभावित हैं। इसका सबसे अधिक असर शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, सोनितपुर और कामरूप जिलों में देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ करीब 45,341.98 हेक्टेयर कृषि भूमि अब भी पानी में डूबी हुई है, जिससे किसानों की फसलों और कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।

शिवसागर जिले में सात लोगों की हुई मौत

मिला जानकारी के अनुसार अधिकारियों मीडिया के साथ हुई बातचीत में बताया कि नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी, जबकि किसी भी नदी के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर बहने की सूचना नहीं मिली है। आपको बताते चले कि बाढ़ की ताजा लहर ने शिवसागर जिले में सात लोगों की जान चली गई, जिससे इस साल असम में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या 75 हो गई है। उनका कहना है कि अभी बाढ़ के मौजूदा दौर में किसी के लापता होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

असम बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा फैसला, अब मुफ्त में पहुंचेगी राहत सामग्री

3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!

महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

यह भी पढ़ें: असम बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा फैसला, अब मुफ्त में पहुंचेगी राहत सामग्री

बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए बन रहे राहत शिविर

सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुए कई क्षेत्रों में चिकित्सा टीमों, एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय स्वयंसेवकों की तैनाती के साथ बचाव और राहत कार्य को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एएसडीएमए ने बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद करने के लिए कुल 115 राहत केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

इतना ही नही बल्कि इनमें 81 राहत शिविर और 34 राहत वितरण केंद्र शामिल हैं। इन सभी शिविरों में फिलहाल 32,477 लोग ठहरे हुए हैं। सबसे अधिक विस्थापित लोगों ने शिवसागर जिले के राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि जोरहाट, गोलाघाट और चराइदेव में भी बड़ी संख्या में प्रभावित लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

Assam flood news 3 32 lakh people affected seven districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 08:12 AM

Topics:  

  • Assam
  • Assam Floods
  • Heavy Rains

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.