Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तमिलनाडु चुनाव: 30 साल की वफादारी का इनाम! विजय ने ड्राइवर के बेटे को बनाया उम्मीदवार

Tamil Nadu Election: अभिनेता से नेता बने विजय ने तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने ड्राइवर के बेटे सबरीनाथन को विरुगंबक्कम से टिकट दिया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 29, 2026 | 05:10 PM

थलापति विजय (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

TVK Candidate List: अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रमुख विजय खुद पेरम्बूर और त्रिची पूर्व इन दो सीटों से चुनाव मैदान में उतरेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ही सीटों पर फिलहाल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम का कब्जा है। पेरम्बूर से आर.डी. शेखर और त्रिची पूर्व से इनिगो एस. इरुदयाराज मौजूदा विधायक हैं।

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है। चुनाव से पहले विजय ने आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर सियासी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। इस लिस्ट में विजय के ड्राइवर से पीए बने राजेंद्रन के बेटे सबरीनाथन का नाम भी शामिल है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें विजय सबरीनाथन को गले लगा रहे हैं और सबरीनाथन भावुक नजर आ रहे हैं।

सबरीनाथन को विरुगंबक्कम से दिया टिकट

थलापति विजय ने अपनी पार्टी टीवीके के की तरफ से राजेंद्रन के बेटे सबरीनाथन को विरुगंबक्कम से चुनावी मैदान में उतारा है। सबरीनाथन विरुगमबक्कम विजय मक्कल इयक्कम (वीएमआई) के सदस्य हैं और फैन क्लब के शुरुआती दौर से ही समाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। बाद में उन्होंने इसी क्षेत्र में टीवीके जिला सचिव के रूप में कार्यभार भी संभाला।

सम्बंधित ख़बरें

असम चुनाव: ‘घुसपैठियों को हटाने में सफल नहीं हुए हैं…’, अमित शाह ने सोनितपुर रैली में कही बड़ी बात

‘BJP आई तो खुलेंगे काले कारनामों के राज’, केरल में गरजे PM मोदी; क्यों डरे हैं कम्युनिस्ट और कांग्रेस?

बंगाल चुनाव: BJP के जीतने के बाद राज्य में बंद हो जाएगा नॉन वेज? ममता के दावे में सच्चाई या फिर सियासी दांव

बीजेपी सरकार में आई तो नॉन-वेज नहीं खाने देगी, चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

#ThalapathyVijay has given an MLA seat to his personal car driver Rajendran’s son, Sabrinathan.
pic.twitter.com/4mQPkMUtrV
— Movies Singapore (@MoviesSingapore) March 29, 2026

सबरीनाथन के पिता 30 साल से विजय के साथ

सबरीनाथन, राजेंद्रन के बेटे हैं जो अभिनेता से नेता बने विजय के साथ पिछले 30 सालों से जुड़े हुए हैं। सबरिनाथन को पहले विरुगंबक्कम विधानसभा क्षेत्र का TVK जिला सचिव बनाया गया था। जहां उन्होंने लगातार संगठन के लिए काम किया। उनकी निष्ठा और क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें विरुगंबक्कम सीट से विधायक उम्मीदवार बनाया है, जिसे परिवार की वफादारी और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘5% लोग कर रहे 95% का शोषण’, दादरी में गरजे अखिलेश यादव; जेवर एयरपोर्ट की रैली को बताया ‘सरकारी शो’

तमिलनाडु में कब हैं चुनाव?

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने राज्यभर में अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। पेरम्बूर सीट से विजय के चुनाव लड़ने की चर्चा पहले से ही तेज थी, लेकिन त्रिची ईस्ट से भी मैदान में उतरने के उनके फैसले ने राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया है और इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Vijay tvk candidates list give sabarinathan ticket tamil nadu election 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 05:10 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Tamil Nadu
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.