Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सभी जनजातीय, भाषाई समुदाय एकजुट रहें, नहीं तो बांग्लादेशी घुसपैठिए जीने नहीं देंगे : हिमंत बिश्व शर्मा

असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा ने दो अप्रैल को होने वाले राभा हसोंग स्वायत्त परिषद के चुनाव से पहले दुधनोई में सभा में कहा कि सभी जनजातीय और भाषाई समुदायों के लोग एकजुट न हुए तो अवैध बांग्लादेशी हमें रहने नहीं देंगे।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Mar 29, 2025 | 10:07 PM

असम बिस्व शर्मा का अवैध बांग्लादेशियों पर कही बड़ी बात

Follow Us
Close
Follow Us:

दिसपुर : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने कहा है कि राज्य के सभी जनजातीय और भाषाई समुदायों को एकजुट रहनी की जरूरत है, नहीं तो अवैध बांग्लादेशी प्रवासी उन्हें चैन से रहने भी नहीं देंगे। उन्होंने दावा किया कि जब तक हम सब एकजुट रहेंगे, भाजपा को कोई नहीं हरा सकता। अलग-अलग हुए तो ये हावी हो जाएंगे और देश में अराजकता बढ़ेगी।

सीएम शर्मा राभा ने ये बात हसोंग स्वायत्त परिषद के चुनावों से पहले गोवालपारा जिले के दुधनोई में एक चुनावी रैली के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने राज्य में सभी समुदायों के बीच सद्भाव बनाकर रखा है। हमें एकता एवं सद्भाव की जरूरत है। तभी हम सुरक्षित हैं।

…नहीं तो अवैध बांग्लादेशी हमारी जमीन, छत सब छीन लेंगे

सीएम शर्मा ने कहा कि हम सब को एक परिवार की तरह एकजुट होकर रहना होगा नहीं तो बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारी जमीन और संपत्ति, छत सब छीन लेंगे। यहां तक कि वे हमें चैन से यहां रहने भी नहीं देंगे। जब से भाजपा सत्ता में आई है, अवैध बांग्लादेशी अपने बिलों में घुस गए हैं और बाहर नहीं आ रहे हैं, क्योंकि हम एकजुट हैं।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राभा समुदाय के वास्ते स्वायत्त परिषद के लिए किए गए आंदोलन के दौरान 24 लोगों की मौत के लिए पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस समय सत्ता में थी और उन्होंने 24 लोगों की जान ले ली। जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा और अन्य नेता यहां वोट मांगने आते हैं, तो उन्हें सबसे पहले इन मौतों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

आरएचएसी में 40 सीट हैं जिनमें से चार मनोनीत सदस्यों के लिए हैं। निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 4,45,586 है। 2 अप्रैल को चुनाव है जबकि मतगणना चार अप्रैल को होगी।

Assam cm himanta biswa sarma on illegal bangladeshi rhac election news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 10:07 PM

Topics:  

  • Assam
  • Assam CM Himant Biswa Sarma
  • Indian Politics
  • Latest Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

नेहरू ने बनाई दूरी…मोदी के लिए जरूरी, सोमनाथ से बंगाल और असम को साधेंगे PM? विपक्ष हो जाएगा बेदम!

2

यूपी की नाकामी के बाद असम की ‘अग्निपरीक्षा’, हिमंत से सीधी टक्कर के बीच प्रियंका रोकेंगी BJP का रथ?

3

निशानेबाज: समय के प्रवाह में बढ़ती जाती Age, पुराने नेता भी हो जाते हैं विंटेज

4

मादुरो की गिरफ्तारी और वेनेजुएला एयरस्ट्राइक का भारत में विरोध, जंतर-मंतर पर लेफ्ट का ‘लाल’ विद्रोह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.