श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री, 2 मई से आम जनता को मिलेगा लाभ
Vande Bharat Express JnK: श्रीनगर से माता वैष्णो देवी कटरा तक चलने वाली वंदे भारत अब जम्मू तवी तक चलाई जाएगी। रेल मंत्री के इस फैसले से तीर्थयात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
वंदे भारत (फाइल फोटो), सोर्स -सोशल मीडिया
Srinagar Jammu Vande Bharat आज यानी 30 अप्रैल को जम्मू की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू तवी के लिए विस्तारित की गई वंदे भारत ट्रेन को रेल मंत्री आज हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। आम जनता को 2 मई से इस सेवा का लाभ मिल सकेगा।
वंदे भारत को मिले इस ट्रैक एक्सटेंशन से बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा मिलेगा। अब देश की नई नवेली ट्रेन राज्य के सबसे बड़े शहर तक पहुंचेगी। इसके कोच संख्या को भी बढ़ाकर 20 कर दिया गया है।
पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल जून में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। उस समय ये श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती थी और इसमें महज 8 कोच ही थे। अब ना सिर्फ इस ट्रेन के कवरेज को बढ़ा दिया गया बल्कि कोच की संख्या को भी बढ़ाकर 20 कर दिया गया है। इससे ट्रेन की क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर-वाराणसी सीधी ट्रेन की मांग तेज, 35 हजार लोगों की अपील; महिलाओं की परेशानी को लेकर रेल मंत्री से गुहार
‘रिश्ते मजबूत बनाने में आपने कोई कसर नहीं छोड़ी…’, CM उमर अब्दुल्ला ने जमकर की ‘मामा’ की तारीफ, देखें VIDEO
नागपुर को अमृत भारत एक्सप्रेस कब? वाराणसी-अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन की मांग, उत्तर भारतीय संगठन उठाएंगे मुद्दा
पुणे स्टेशन पर बड़ा हादसा: सोलापुर-CSMT वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप
लगातार वेटिंग के कारण परेशान थे लोग
दरअसल, इस रुट पर ढेरों विकल्प ना होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। वैष्णो देवी के दर्शन के साथ जिन लोगों को घाटी घूमने के लिए परेशानी होती थी, अब वो काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही कोच की संख्या बढ़ जाने के कारण वेटिंग लिस्ट और टिकट ना मिलने की समस्या से निजात मिल सकेगी।
रेल मंत्री की हरी झंडी दिखाने के बाद वंदे भारत की यात्रा आरंभ हो जाएगी। लेकिन विस्तार किए गए रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए ये सेवा 2 मई से उपलब्ध हो जाएगी। इस कार्यक्रम के साथ रेल मंत्री उधमपुर-बारामूला रेल लिंक की दो साइट विजिट भी करेंगे। वो आंची ब्रिज और चेनाब ब्रिज का भी निरीक्षण करेंगे।
यह भी पढ़ें: ममता की उम्मीद या भाजपा का उदय? इस इकलौते एग्जिट पोल में TMC को मिली बढ़त, बाकी 4 में BJP को बहुमत
कश्मीर घाटी में कब चली थी पहली रेल?
घाटी में पहली ट्रेन साल 2008 में चलाई गई थी। हालांकि घाटी में रेलवे संचालन के लिए कार्य सन 1990 से ही शुरू कर दिया गया था लेकिन दुर्गम रास्तों के कारण इस योजना ने लंबा समय ले लिया। साल 2025 तक उधमपुर तक रेलवे का परिचालन शुरू कर दिया गया था, जिसे अब और अधिक विस्तार मिल जाएगा।
