Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘रिश्ते मजबूत बनाने में आपने कोई कसर नहीं छोड़ी…’, CM उमर अब्दुल्ला ने जमकर की ‘मामा’ की तारीफ, देखें VIDEO

Shivraj Singh Chouhan 'Mama': मध्यप्रदेश के लोगों ने मामा के तौर पर तस्लीम किया, तो उनका ये तस्लीम करना गलत नहीं था। मामा का आपको जो लगा हुआ टैग है ये बिल्कुल आपको जंचता है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 28, 2026 | 08:08 PM

उमर अब्दुल्ला, शिवराज सिंह चौहान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Omar Abdullah On Shivraj Singh Chouhan ‘Mama’: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में मंगलवार को नए ग्रामीण विकास परियोजनाओं के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की खूब तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश का शुभचिंतक और सच्चा मित्र बताया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रीनगर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3,550 करोड़ की लागत से बनने वाले 330 नई सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत राज्य में करीब 1600 किमी लंबी सड़कें बनाई जाएंगी।

मामा का टैग जंचता है- उमर अब्दुल्ला

प्रदेश के सीएम उमर अब्दुल्ला ने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान के बारे में बोलते हुए कहा कि आपको जब मध्यप्रदेश के लोगों ने मामा के तौर पर तस्लीम किया, तो उनका ये तस्लीम करना गलत नहीं था, क्योंकि जो आप जम्मू-कश्मीर के लिए कर रहे हैं, उसका अगर 50 फीसदी भी मध्यप्रदेश के लिए किया होगा तो ये मामा का आपको जो लगा हुआ टैग है ये बिल्कुल आपको जंचता है। हमने भी आपको इसी अंदाज में ना सिर्फ देखा है, बल्कि कबूल भी किया है। इस रिश्ते को और मजबूत बनाने में आपने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

VIDEO | Srinagar: “Not wrong in calling you ‘mama’,” says J&K CM Omar Abdullah as he lauds Union Minister Shivraj Singh Chouhan at the launch of rural development projects. pic.twitter.com/va8aJYjS5p — Press Trust of India (@PTI_News) April 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘किसान हमारे लिए भगवान…’, गेहूं खरीदी पर शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कही बड़ी बात

नशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO

वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम की बरसी पर पीएम मोदी का प्रण, बोले- आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत

योजनाओं में आएगी पारदर्शिता

कार्यक्रम को संबोधित करते समय सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंच से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मामा कहकर संबोधित किया, जोकि काफी वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग उन्हें मामा कहकर बुलाते हैं। उमर अब्दुल्ला ने बताया कि इन परियोजनाओं के लिए मिले फंड को उनकी सरकार सही से पारदर्शी तरीके से उपयोग करेगी।

ये भी पढे़ें- Amrit Bharat Express: देश को 2 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें किसे होगा फायदा

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

8,000 करोड़ की परियोजना मिली

इस दौरान सीएम अब्दुल्ला ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में राज्य को पीएमजीएसवाई के तहत लगभग आठ हजार करोड़ की परियोजनाएं मिली हैं। आने वाले महीनों में इन परियोजनओं पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। भाषण में उन्होंने राज्य के लोगों को भरोसा दिलाया कि काम की प्रगति से संतुष्ट होने के बाद वे और अधिक परियोजनाओं की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार से संपर्क करेंगे।

Omar abdullah praises shivraj singh chouhan mama tag srinagar road projects launch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 07:34 PM

Topics:  

  • Jammu and Kashmir
  • Omar Abdullah
  • Shivraj Singh Chauhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.