हरियाणा की हार पर बोले अशोक गहलोत, बोले- विपरीत नतीजों से कार्यकर्ताओं के मन में आशंका
हरियाणा चुनाव नतीजों को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि पूरा प्रदेश कह रहा था कि कांग्रेस जीतेगी और फिर विपरीत नतीजे कैसे आए। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आशंका है। अशोक गहलोत ने दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से यह बात कही।
- Written By: अभिषेक सिंह
अशोक गहलोत (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान के पूर्व सीएम और हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि इसे बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश कह रहा था कि कांग्रेस जीतेगी और फिर विपरीत नतीजे कैसे आए। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आशंका है। अशोक गहलोत ने दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से यह बात कही।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अशोक गहलोत ने कहा, “इस हार को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। पूरा मीडिया, एग्जिट पोल और आम जनता सर्वे कर रही थी कि कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उसके बाद क्या कारण रहे कि नतीजे विपरीत आए। खड़गे साहब और राहुल जी ने इसे गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ पर्यवेक्षक और सचिव को बुलाया गया और खुली चर्चा हुई।” हमें आशंकाएं हैं- अशोक गहलोत
#WATCH | Delhi | AICC senior observer for Haryana polls, Congress leader Ashok Gehlot says, “We are taking this loss very seriously. The exit polls, the public in one voice was saying that Congress would form govt (in Haryana). We need to go to the root of this…” pic.twitter.com/CPOncfICCy — ANI (@ANI) October 10, 2024
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
अशोक गहलोत ने कहा, ”बैठक में अच्छी चर्चा हुई। केसी वेणुगोपाल बताएंगे कि फॉलोअप कैसे किया जाएगा। तह तक जाना जरूरी है। एक राष्ट्रीय पार्टी जिसकी जीत की चर्चा पूरे देश और प्रदेश में हो रही थी। क्या कारण रहे कि नतीजे उलट गए। हमारे कार्यकर्ताओं के मन में आशंकाएं हैं।”
यह भी पढ़ें:- उमर अब्दुल्ला चुने गए विधायक दल के नेता, होंगे जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री…!
उन्होंने आगे कहा, ”आम लोगों के मन में भी आशंकाएं हैं। ईवीएम कारण रही होगी या कोई और परिस्थिति। हमने चुनाव आयोग से मुलाकात कर अपनी आशंकाएं दूर करने को कहा है। हमने लिखित में ज्ञापन भी दिया है।” आपको बता दें कि इस बैठक में अशोक गहलोत के अलावा अजय माकन भी मौजूद थे। दोनों को हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया था। हालांकि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान इसमें शामिल नहीं हुए। उदयभान भी विधानसभा चुनाव हार चुके हैं।
