- Hindi News »
- India »
- Ashok Gehlot Angrily Called Mani Shankar Aiyar A Lunatic
राजीव गांधी की शिक्षा पर कांग्रेस में सिर फुटौवल, मणिशंकर अय्यर पर भड़के अशोक गहलोत; कहा- ऐसा बयान सिरफिरा…
बीते रोज भाजपा नेता अमित मालयवीय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अय्यर कह रहे हैं कि राजीव गांधी लंदन में 2 बार फेल हो गए थे।
- Written By: Saurabh Pal

मणिशंकर अय्यर, अशोक गहलोत (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः बीते रोज भाजपा नेता अमित मालयवीय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अय्यर कह रहे हैं कि राजीव गांधी लंदन में 2 बार फेल हो गए थे। उसके बाद भी कांग्रेस ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया तो मैं चौंक गया। अब इस बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसा बयान कोई सिरफिरा ही दे सकता है।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मणिशंकर अय्यर के राजीव गांधी को लेकर दिए बयान पर भी नाराजगी जताई और कहा कि यह बयान उनकी हताशा और फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं और इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है।
मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “राजीव गांधी ने पढ़ाई में संघर्ष किया, यहां तक कि कैम्ब्रिज में भी फेल हो गए, जहां पास होना फेल होने से अपेक्षाकृत आसान है। इसके बाद वे इंपीरियल कॉलेज लंदन चले गए, लेकिन वहां भी फेल हो गए। कई लोगों ने सवाल उठाया कि उनके अकादमिक रिकॉर्ड वाला कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है। पर्दा हटा दिया जाए।”
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
Rajiv Gandhi struggled academically, even failing at Cambridge, where passing is relatively easy. He then moved to Imperial College London but failed there as well… Many questioned how someone with his academic record could become the Prime Minister. Let the veil be stripped. pic.twitter.com/m9serSGQMs — Amit Malviya (@amitmalviya) March 5, 2025
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वीडियो में मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि ‘जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने, तो लोगों ने सोचा, दूसरों को छोड़ो… मैंने सोचा, वह एक एयरलाइन पायलट है, वह 2 बार फेल हो चुके हैं… मैंने उनके साथ कैम्ब्रिज में पढ़ाई की थी… वह वहां फेल हो गए, जहां पास होना बहुत आसान माना जाता है।
इतना ही नहीं वीडियो में वह कह रहे हैं कि कैम्ब्रिज में फर्स्ट डिवीजन आना फेल होने की तुलना में आसान है। क्योंकि यूनिवर्सिटी अपनी छवि को बरकरार रखने के लिए कोशिश करती है कि कम से कम सभी पास हो जाएं। इसके बाद उन्होंने इंपीरियल कॉलेज लंदन में दाखिला लिया, लेकिन वहां भी फेल हो गए।
Ashok gehlot angrily called mani shankar aiyar a lunatic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













