-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Asaduddin Owaisi On Ram Mandir Debate In Lok Sabha
असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर पर बहस में लिया हिस्सा, बोले- ‘क्या मैं बाबर, जिन्ना और औरंगजेब का प्रवक्ता हूं?’ बाबरी मस्जिद जिंदाबाद के नारे भी लगाए
- Written By: किर्तेश ढोबले

असदुद्दीन ओवैसी (PTI Photo)
नवभारत डिजिटल टीम: संसद के बजट सत्र में शनिवार (10 फरवरी) को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) पर सांसदों ने चर्चा की। इस दौरान चर्चा में एआईएमआईएम के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों से बार-बार अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए कहा जाता है। ओवैसी ने यह भी कहा कि क्या मैं बाबर, जिन्ना या औरंगजेब का प्रवक्ता हूं?
राम मंदिर उद्घाटन पर चर्चा में अपना वक्तव्य रखते हुए ओवैसी ने पूछा कि क्या मोदी सरकार सिर्फ एक समुदाय और एक धर्म की सेवा करती है? क्या 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक धर्म की दूसरे पर विजय थी? एआईएमआईएम सांसद ने यह भी कहा कि वो भगवान राम का सम्मान करते हैं लेकिन नाथूराम गोडसे से उतनी नफरत करते हैं जिसने उस व्यक्ति की हत्या की जिसके अंतिम शब्द ‘हे राम’ थे।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
बाबरी मस्जिद जिंदाबाद के नारे
AIMIM सांसद ओवैसी ने कहा, “जब पीएम मोदी इस सदन में जवाब देंगे तो क्या भारत के 140 करोड़ जनता को जवाब देंगे या सिर्फ हिंतुत्व की फिक्र रखने वालों के लिए जवाब देंगे। मेरा इमान ये कहता है कि जिस जगह पर बाबरी मस्जिद थी, वो है और रहेगी।” उन्होंने कहा, “मेरा दिल कहता है कि अयोध्या में मस्जिद थी, है और हमेशा रहेगी। बाबरी मस्जिद जिंदाबाद!”
ओवैसी के आरोपों का अध्यक्ष का जवाब
ओवैसी ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं। एआईएमआईएम सांसद ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने 6 दिसंबर को जो हुआ उसका खूब जश्न मनाया। इस पर सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे चेयरपर्सन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 6 दिसंबर को जो हुआ था उस पर कोई उत्सव नहीं था बल्कि यह राम मंदिर के उद्घाटन का समारोह था।
जानें क्या बोले राजेंद्र अग्रवाल
चेयरपर्सन राजेंद्र अग्रवाल ने ओवैसी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आप (ओवैसी) विद्वान हैं। आप कानून के अच्छे ज्ञाता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एएसआई और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने कहा कि वहां एक मंदिर था जिस पर मस्जिद बनाई गई थी।
Asaduddin owaisi on ram mandir debate in lok sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














