Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश के सबसे कम उम्र IG बने अरुण मोहन जोशी, कंधे पर CM धामी ने लगाया बैच

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Jan 02, 2024 | 11:43 AM

देश के सबसे कम उम्र IG बने अरुण मोहन जोशी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हर साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा में देश के अधिकतर युवक युवतियां उत्तीर्ण होकर कम उम्र में आईएएस (IAS) आईपीएस (IPS) बनने का खिताब हासिल करते हैं। इसी तरह साल 2006 की बैच में सबसे कम उम्र में आईपीएस (IPS) बनने वाले अधिकारी अरुण मोहन जोशी (Arun Mohan Joshi) ने अपने नाम एक नया खिताब कर लिया है। दरअसल, उत्तराखंड (Uttarakhand) कैडर के वर्ष 2006 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी अरुण मोहन जोशी देश के सबसे कम उम्र के आईजी (IG) बन गए हैं।

उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता निवासी आईपीएस अरुण मोहन जोशी वर्ष 2006 में सबसे कम उम्र 23 साल में आईपीएस बने थे। हालांकि, उनके बाद देश में अन्य अफसर कम उम्र में आईपीएस बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। लेकिन, अब उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी 40 साल की उम्र में आईजी बने हैं। यानी अब आईपीएस अरुण मोहन जोशी देश के सबसे कम उम्र के आईजी बन गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहनाए बैच

आईपीएस अरुण मोहन जोशी डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोट होने पर सोमवार 01 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके कंधों पर आईजी का बैच पहनाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि अरुण मोहन जोशी 23 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र वाले आईपीएस अफसर बने थे। एसपी उत्तरकाशी, एसएसपी हरिद्वार, देहरादून में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीआईजी बनने तक वह देहरादून के एसएसपी रहे हैं। उनके कार्यकाल में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा है।

सम्बंधित ख़बरें

Uttarakhand Government के 4 साल पूरे: राजनाथ सिंह ने सीएम को बताया ‘धुरंधर धामी’, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

उत्तराखंड में ‘मिशन 2027’ की तैयारी? धामी सरकार ने साधा जातीय संतुलन, चुनाव से पहले इन 5 चेहरों पर लगाया दांव

हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार की CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO

BJP विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शिक्षा निदेशालय में घुसकर निदेशक को पीटा! मारपीट का VIDEO आया सामने

IPS अरुण मोहन जोशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहनाए बैच

 

आईपीएस जोशी की सफलता 

देहरादून के चकराता निवासी अरुण मोहन जोशी की पढ़ाई देहरादून और हरिद्वार में हुई। बचपन में माता के निधन के बाद अफसर पिता ने उनकी परिवरिश की। यहां मिले संस्कार और शिक्षा को वह आज भी आत्मसात किए हुए हैं। आईपीएस जोशी के तीन भाई और एक बहन है। आईपीएस बनने से पहले वह आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। यूपीएससी की परीक्षा में वह पहले प्रयास में ही सफल हुए और आईपीएस कैडर मिला।

आईपीएस जोशी

 

आईपीएस गौरव राजपूत का तोड़ा रिकॉर्ड 

साल 2024 के पहले दिन पुलिस आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी ने देशभर में रिकॉर्ड कायम किया है। वह सबसे कम उम्र में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बने हैं। उन्हें यह मुकाम 40 वर्ष की उम्र में प्राप्त हुआ है। उनसे पहले वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव राजपूत 41 वर्ष की उम्र में आईजी बने थे।

Arun mohan joshi became the youngest ig of india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2024 | 11:43 AM

Topics:  

  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.