Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Waqf Bill: आर्टिकल 26-प्रेमचंद की कहानी और विभाजन का जिक्र…राज्यसभा में मनोज झा ने मारे ‘शब्दबाण’, VIDEO में देखें पूरा बयान

राजद सांसद मनोज झा की गिनती तेज तर्रार वक्ताओं में होती है। लोग उनके बयानों को ध्यान से सुनते हैं। वक्फ विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव के वायरल पुराने वीडियो पर भी चर्चा की।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 03, 2025 | 07:54 PM

मनोज झा व नरेन्द्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बुधवार को लोकसभा से पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। गुरुवार को राज्यसभा में कई सांसदों ने वक्फ विधेयक पर अपने विचार रखे। राज्यसभा में बहस के दौरान सांसद मनोज झा ने एक बार फिर अपने शानदार उदाहरणों के जरिए सरकार पर हमला बोला।

राजद सांसद मनोज झा की गिनती तेज तर्रार वक्ताओं में होती है। लोग उनके बयानों को ध्यान से सुनते हैं। वक्फ विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव के वायरल पुराने वीडियो पर भी चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘ईदगाह’ का भी जिक्र किया।

लालू के वायरल वीडियो पर की बात

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एम्स में इलाज चल रहा है। कल उनका एक वीडियो काटकर सोशल मीडिया पर खूब चलाया गया। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के बाद भरोसे के मुद्दे थे। मुझे पता है कि दोनों पक्ष तैयारी के साथ आए हैं। हम गार्डेन के साथ हैं और वे आर्यन के साथ हैं। आइए देश के माहौल पर एक नजर डालते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे मनपा में तीन साल के प्रशासनिक कार्यों पर घमासान, भाजपा ने मांगा फंड खर्च का पूरा हिसाब

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

वक़्फ़ बोर्ड संशोधन विधेयक पर माननीय सांसद श्री मनोज झा जी को सुनिए। राष्ट्रीय जनता दल और आदरणीय नेता श्री लालू जी देश के मुस्लिम समाज के साथ सीना तान के खड़े हैं। pic.twitter.com/1dzqz8oCMy — Priyanshu Kushwaha (@PriyanshuVoice) April 3, 2025

मनोज झा ने आगे कहा कि जब भी आर्थिक बहिष्कार की बात होती है, जब भी पुरानी मस्जिद के नीचे कुछ खोजा जाता है। पूजा स्थल अधिनियम पर सवाल उठाए जाते हैं। ऐसे माहौल में जब आपके बिल की विषय-वस्तु और मंशा मेल खाती है, तो डर लगता है। आप भी चुने गए हैं, हम भी चुने गए हैं।”

सुनाई मुंशी प्रेमचंद की कहानी

इसके बाद मनोज झा ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह का जिक्र किया और कहा, हम सबने बचपन में यह कहानी जरूर पढ़ी होगी। ईदगाह की कहानी हामिद नाम के एक बच्चे की है। जो ईद के मेले से अपनी दादी के लिए चिमटा खरीदता है।

वक्फ संशोधन विधेयक से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मनोज झा ने आगे कहा कि क्या कोई बता सकता है कि दुकानदार हरखू था या हरेंद्र। हामिद खरीदेगा तो वहां से खरीदेगा, हरखू खरीदेगा तो हरेंद्र के पास जाएगा। इस देश के हिंदू मुसलमानों के आदी हैं, मुसलमान हिंदुओं के आदी हैं। ईसाई और सिख हिंदू और मुसलमानों के आदी हैं। इस आदत को मत बदलिए।

‘आगे भी सुधार किए जाएंगे’

मनोज झा ने आगे कहा कि मैं कल गृह मंत्री को सुन रहा था। वे वक़्फ़ का मतलब बहुत अच्छे से समझा रहे थे। तैयारी के मामले में कुछ समानता है। आप पहली बार सुधार नहीं कर रहे हैं, आगे भी सुधार किए जाएँगे। बाबा साहब को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि आज अलगाव और बहिष्कार दोनों ही बहुत हैं। यह ठीक नहीं है।

Article 26 premchand story and partition manoj jha fired in rajya sabha watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2025 | 07:54 PM

Topics:  

  • BJP
  • Manoj Jha
  • RJD
  • Waqf Act

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.