-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Arrested Aap Mla Raman Arora Five Day Police Remand
आप विधायक को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार का है आरोप
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आप विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप लगा है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को ढाल बनाकर कई लोगों को फर्जी नोटिस भिजवाए। इसके बाद मामले को रफा दफा करवाने की कोशिश की।

आप विधायक रमन अरोड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: जालंधर नगर निगम के एक अधिकारी के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में कथित रूप से संलिप्त रहने के लिए गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को जालंधर की एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अरोड़ा के वकील दर्शन सिंह ने बताया कि सतर्कता ब्यूरो ने 10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने पांच दिन की रिमांड मंजूर कर ली।
इससे पहले शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो ने जालंधर में अरोड़ा के घर पर छापा मारा और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। अरोड़ा (54) जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सतर्कता ब्यूरो के जालंधर रेंज कार्यालय ने अरोड़ा को ‘जालंधर नगर निगम के एक अधिकारी के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने के आरोप में’ गिरफ्तार किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इंजीनियर्स एवं बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिएशन, जालंधर के तीन पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित एक संयुक्त शिकायत पंजाब सतर्कता ब्यूरो को 14 मई को प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जालंधर नगर निगम के सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) सुखदेव वशिष्ट अक्सर उनसे अवैध रिश्वत की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि आरोप है कि जब भी वह अपने क्षेत्र में जाते हैं तो लोगों को धमकाते हैं कि उनकी इमारतों को सील कर दिया जाएगा और ध्वस्त कर दिया जाएगा। यह भी आरोप लगाया गया कि उनके पास कई फाइल लंबित हैं, जबकि नगर निगम की अन्य शाखाओं द्वारा उन्हें मंजूरी दे दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Punjab Road Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पंजाब में ट्रैवलर-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत
पंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के बाद सतर्कता ब्यूरो जालंधर रेंज ने इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिएशन, जालंधर के अध्यक्ष सुनील कत्याल की शिकायत पर वशिष्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत 14 मई को प्राथमिकी दर्ज की।
जयपुर में गर्भवती महिला को गलत खून चढ़ाए जाने के मामले में जांच के आदेश, SMS अस्पताल का है मामला
इसके बाद सतर्कता ब्यूरो ने वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया और अपनी जांच आगे बढ़ाई। उन्होंने कहा, “गिरफ्तार एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के कार्यालय परिसर और आवास की तलाशी के दौरान अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों और भौतिक साक्ष्यों के अलावा, उनके निजी कब्जे और कार्यालय रिकॉर्ड से अनधिकृत निर्माण और संबंधित मामलों के सैकड़ों आधिकारिक नोटिस बरामद किए गए।” प्रवक्ता ने कहा कि आगे की जांच से पता चला कि गिरफ्तार अधिकारी एक स्थानीय राजनेता के साथ मिलकर “(जालंधर) शहर के लोगों से पैसे ऐंठने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए” एक अनोखी कार्यप्रणाली अपना रहा था।
एजेंसी इनपुट के साथ
Arrested aap mla raman arora five day police remand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














