Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन सिंदूर में रखा इंसानियत का ख्याल, नमाजियों पर नहीं किए हमले; आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा खुलासा

Army Chief Upendra Dwivedi Podcast: पॉडकास्ट में जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वर्तमान युद्ध के हालात के बारे में भी बताया। उनके अनुसार, वर्तमान समय में युद्ध के तौर-तरीके पूरी तरह से बदल गए हैं।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 10, 2026 | 05:54 PM

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Army Chief Upendra Dwivedi Interview: आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारत द्वारा पाकिस्तान पर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होनें बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय सेना ने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा। इस दौरान नमाजियों पर एक भी हमला नहीं किया गया। जनरल द्विवेदी के अनुसार, सबका मालिक एक है। इस दौरान भारतीय सेना ने किसी भी निर्दोष को निशाना नहीं बनाया। लेकिन आज का युद्ध पहले जैसा नहीं रहा।

हाल ही में पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-अमेरिका और इजरायल संघर्ष में 2 हफ्ते के सीज फायर पर सहमति बनी। इस युद्ध के दौरान ईरान और इजरायल के नागरिक इलाके में हमले हुए, जिससे दुनिया भर में नागरिक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। युद्ध की शुरुआत में अमेरिकी मिसाइल हमले में ईरान के लगभग 165 स्कूली छात्राओं की मृत्यु हुई, इसकी निंदा दुनिया भर में हुई। आपको बता दें कि इस समय इस्लाम का पवित्र महीना रमजान भी चल रहा था। ऐसे में ताकतवर देशों की जिम्मेदारी और नागरिक सुरक्षा पर भी सवाल उठे लगे।

‘सबका मालिक एक’ – जनरल उपेंद्र द्विवेदी

हाल ही में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief Upendra Dwivedi) ने एक पॉडकास्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने अनुभव साझा किया। इंटरव्यू में उन्होनें बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय सेना ने नमाज पढ़ रहे आतंकियों पर स्ट्राइक नहीं की। हमने इंसानियत का ख्याल रखा। उन्होनें बताया कि सबका मालिक एक है। ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने नमाज पढ़ रहे आतंकी कैंपों में हमला करने से परहेज किया।

सम्बंधित ख़बरें

शांति वार्ता के लिए ‘जेल’ बना इस्लामाबाद, हॉस्पिटल से लेकर दवा दुकानों तक सब बंद; घरों में कैद हुए हजारों लोग

शुक्रिया भारत, अब और पैसे न भेजना; ईरानी दूतावास ने बंद किए बैंक खाते, जानें क्या है पूरा मामला

Explainer: लेबनान की आग में जल जाएगी इस्लामाबाद वार्ता? US-ईरान डील के बीच खड़ी हैं ये सबसे बड़ी चुनौतियां

सीजफायर के बीच बड़ा कांड…इमरजेंसी कोड भेजकर लापता हुआ अमेरिकी ड्रोन, ईरान पर हैक करने का शक

सैनिक जीवन के अनुभव किए साझा

ऋषभ शाह द्वारा होस्ट किया गया पॉडकास्ट में जनरल द्विवेदी ने सैनिक जीवन पर अपने विचार साझा किए। उन्होनें बताया कि भारतीय सेना युद्ध के समय मानवीय और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाती है। उनके अनुसार, ऑपरेशन के दौरान समय पूरी तरह से उनके नियंत्रण में थी, लेकिन उन्होनें एक खास समय पर हमला नहीं करने का निर्णय लिया। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि एक सफल सैन्य नेतृत्वकर्ता सिर्फ रणनीतिक कौशल से नहीं, बल्कि नैतिकता, संवेदनशीलता एवं अपने व्यक्तिगत अनुभवों से बनता है।

युद्ध के तौर-तरीके पहले से अलग- उपेंद्र द्विवेदी

पॉडकास्ट में जनरल उपेंद्र द्विवेदी(Army Chief Upendra Dwivedi) ने वर्तमान युद्ध के हालात के बारे में भी बताया। उनके अनुसार, वर्तमान समय में युद्ध के तौर-तरीके पूरी तरह से बदल गए हैं। पहले के समय में जमीनी युद्ध में लड़ाई आमने-सामने की होती थी, लेकिन आज के समय में यह पूरी तरह से बदल गया है। अब युद्ध एक ही समय में कई क्षेत्रों जैसे- जमीन, हवा, समुद्र, साइबर, अंतरिक्ष और सूचनाओं के माध्यम से होने लगे हैं।

ये भी पढ़ें – बंगाल चुनाव से पहले पुलिस महकमे में हड़कंप, ECI का बड़ा एक्शन; 81 इंस्पेक्टर और 68 सब इंस्पेक्टर को हटाया

इस दौरान एक तरफ जहां जमीन पर गोलीबारी चलती है, उसी समय साइबर हमले भी शुरू हो जाते हैं, जिससे दुश्मन देश के संचार व्यवस्था ठप हो जाती है। इससे सैटेलाइट आदि से मदद मिलना भी बंद हो जाता है।

Army chief upendra dwivedi tell inside story of operation sindoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 05:54 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • Israel Iran Tension
  • Operation Sindoor
  • US Iran Tensions

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.