ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
US-Iran war: ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान संवर्धित यूरेनियम छोड़ने पर सहमत हो गया है।
- Written By: तनमय बरनवाल
Middle East crisis: मिडिल ईस्ट में कई महीनों से जारी तनाव को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अपने हाईली एनरिच्ड यूरेनियम स्टॉक को छोड़ने के लिए तैयार हो गया है। ऐसे में अब आस जग गई है की स्थित बदलने वाली है दूसरी तरफ सवाल उठ रहे है कि क्या ईरान आखिरकार झुक गया है? क्या ट्रंप ने परमाणु डील में वो हासिल कर लिया जो सालों से अमेरिका चाहता था? और सबसे बड़ा सवाल क्या अब खुल जाएगा होर्मुज स्ट्रेट?
यूरेनियम को लेकर बड़ा अपडेट
यानि वही यूरेनियम जिसे लेकर दुनिया को डर था कि ईरान कहीं परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे ना बढ़ जाए। अमेरिका लंबे समय से यही चाहता था कि ईरान अपने हाईली एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को खत्म करे और अब ट्रंप का दावा है कि तेहरान इस पर राजी हो गया है। हालांकि अभी तक पूरी डील सामने नहीं आई है लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ईरान ने पहली बार साफ संकेत दिए हैं कि वो अपने यूरेनियम स्टॉक को छोड़ने पर बातचीत करने को तैयार नजर आया है। लेकिन रुकिए अब कहानी यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि दूसरी तरफ ईरान अभी भी अपनी एक बड़ी जिद पर अड़ा हुआ है और वही जिद दुनिया की अर्थव्यवस्था की धड़कन से जुड़ी है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर। ईरान चाहता है कि इस स्ट्रेट पर उसका प्रभाव और नियंत्रण बना रहे। जबकि अमेरिका साफ कह चुका है कि होर्मुज किसी एक देश की जागीर नहीं बन सकता। यही वजह है कि भले ही परमाणु डील पर कुछ प्रगति दिख रही हो लेकिन असली टकराव अभी भी खत्म नहीं हुआ है।