Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर, मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; एथिलीन ग्लाइकॉल ने उजाड़े कई परिवार

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश की इस घटना खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोजमर्रा की जरूरत वाला दूध एक घातक जहर बन गया, जिससे दर्जनों परिवार तबाह हो गए।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 22, 2026 | 04:05 PM

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Andhra Pradesh Milk Adulteration Tragedy: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध के सेवन से उपजी त्रासदी ने अब तक 16 मासूम जिंदगियों को निगल लिया है। लालाचेरुवु, चौदेस्वरनगर और स्वरूपनगर जैसे इलाकों में मातम पसरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्थानीय डेयरी यूनिट से सप्लाई किए गए दूध में एथिलीन ग्लाइकॉल (Ethylene Glycol) नामक घातक रसायन मिला होने की पुष्टि हुई है, जिसने पीने वालों की किडनी को सीधे तौर पर फेल कर दिया।

इस त्रासदी की शुरुआत 22 फरवरी को हुई, जब नरसापुरम गांव की एक डेयरी यूनिट से लगभग 100 परिवारों को दूध पहुंचाया गया। दूध पीने के कुछ ही घंटों के भीतर बच्चों और बुजुर्गों समेत दर्जनों लोगों को उल्टियां होने लगीं और उनका पेशाब बंद हो गया। जांच में पाया गया कि मरीजों का ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन स्तर खतरनाक सीमा तक बढ़ चुका था, जिसके चलते उन्हें तत्काल डायलिसिस और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा

स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में जो सामने आया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। दूध में एथिलीन ग्लाइकॉल मिलाया गया था, जिसका उपयोग आमतौर पर गाड़ियों के एंटी-फ्रीज (Anti-freeze) में किया जाता है। यह पदार्थ मानव अंगों, विशेषकर किडनी के लिए घातक जहर की तरह काम करता है। वर्तमान में 3 मरीज अभी भी आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

असम में पुलिस कैंप पर रॉकेट से हमला! 4 कमांडो घायल; रात के अंधेरे में दागे गए 5 RPG गोले

Birthday Special: नेल्लोर के गांव से हार्वर्ड तक, कैसे GVK Reddy ने बदली भारत की तस्वीर?

मणिपुर में शांति की पहली दस्तक! नए CM खेमचंद से मिले कुकी-जो नेता; बीरेन सिंह को लेकर कही यह बड़ी बात

सूडान में मौत का तांडव, सेना ने आतंकी ठिकाने की जगह अस्पताल पर बरसा दिया बम, 64 लोगों की मौत

संदिग्ध मिल्क वेंडर गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने युद्धस्तर पर कदम उठाए हैं। पुलिस ने मुख्य संदिग्ध मिल्क वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। डेयरी यूनिट से दूध, दही, घी और पानी के नमूने लैब भेजे गए हैं। पशु चारे की भी बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा हैदराबाद से आए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम इलाज की निगरानी कर रही है और प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे किया गया है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौतों और खाद्य मिलावट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का वादा: यूपी में सरकार बनी तो महिलाओं को सालाना मिलेंगे 40 हजार रुपये

खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल

यह घटना खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। रोजमर्रा की जरूरत वाला दूध एक घातक जहर बन गया, जिससे दर्जनों परिवार तबाह हो गए। विशेषज्ञों का कहना है कि मिलावट रोकने के लिए सख्त निगरानी और नियमित जांच जरूरी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन जांच जारी है ताकि मिलावट का पूरा स्रोत और जिम्मेदार लोग सामने आएं। इस दुखद घटना ने न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे देश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर बहस छेड़ दी है।

Andhra pradesh milk adulteration tragedy 16 deaths ethylene glycol

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 04:05 PM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Andhra Pradesh News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.