Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भक्तों की अद्भुत भक्ति: 10 से लेकर 2000 के नोटों से सजाया मंदिर, 5.16 करोड़ की हुई सजावट

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 12, 2021 | 04:14 PM
Follow Us
Follow Us:

हैदराबाद: देशभर में नवरात्रि (Navratri 2021) की धूम देखने मिलती है। हर जगह के माता रानी (Mata Rani) के मंदिर (Mata Mandir) को बेहद खूबसूरत अंदाज़ में सजाया जाता है। बहुत से ऐसे मंदिर भी होते हैं, जिनकी सजावट थीम (Temple Theme Decoration) के हिसाब से की जाती है, लेकिन आज हम आपको जिस मंदिर के बारे में बता रहे हैं, उसकी बात ही निराली है। माता रानी के इस मंदिर को नोटों (Decoration By Currency) से सजाया जाता है। यहां 500-1000 नहीं बल्कि पूरे 5.16 करोड़ की नोटों से सजाया गया है। यह अपने आप में अनोखा है। 

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नेल्लोर स्थित कन्याका परमेश्वरी मंदिर (Kanyaka Parameswari Temple) को दशहरे (Dussehra 2021) के अवसर पर 5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की करेंसी से सजाया गया है। इस मंदिर में साल के अलग-अलग समय पर देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल

ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आगजनी और पथराव से फैला तनाव, DCP समेत कई घायल

देशभर में आज महाअष्टमी की धूम, माता के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

बांग्लादेश में जंग का मैदान बना हिंन्दू मंदिर, भारी सुरक्षा के बीच भक्तों ने की मां दुर्गा की पूजा

नौ दिवसीय नवरात्रि में माता रानी को धन की देवी धनलक्ष्मी (Dhanlaxmi Mata) के रूप में पूजा जाता है और उनकी अर्चना की जाती है। इसलिए इस अवसर पर पूरे मंदिर की सजावट रुपयों से कि जाती है। 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने 5 करोड़ और 16 लाख (Kanyaka Parameswari Temple Decoration By Currency) रुपये के कुल मूल्य के करेंसी नोटों के साथ मंदिर को सजाने के लिए लंबे समय तक काम किया है।

तेलंगाना के महबूबनगर शहर में, स्थानीय व्यापारिक समुदाय, आर्य वैश्य संघम ने 4,44,44,444.44 रुपये (चार करोड़, चौवालीस लाख, 44 हजार, 444 रुपये और 44 पैसे) के मुद्रा नोटों के इस्तेमाल से देवी कन्याका परमेश्वरी के लिए माला बनाई है। #kanyakaparameshwari pic.twitter.com/CO3irnARCB — NavaBharat (@enavabharat) October 12, 2021

मंदिर के इस सजावट के लिए 2,000 रुपये, 500 रुपये, 200 रुपये, 100 रुपये, 50 रुपये और 10 रुपये के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। ज्ञात हो कि, चार साल पहले 11 करोड़ रुपये की लागत से पुराने कन्याका परमेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था। तभी से नवरात्रि-दशहरा समारोह हर साल इसी तरह आयोजित किया जाता है। इस साल भी बहुत इस मंदिर में धूमधाम से यह त्योहार मनाया जा रहा है। नेल्लोर शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुक्कला द्वारकानाथ घटनाओं ने बताया कि, माता रानी को सुशोभित करने के लिए 7 किलोग्राम सोना और 60 किलोग्राम चांदी का उपयोग किया जाता है। 

Andhra pradesh dussehra nellore kanyaka parameswari temple decoration by indian currency used worth rs 5 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2021 | 04:14 PM

Topics:  

  • Durga Puja

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.