काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर का विकास, श्रीकांत शिंदे ने किया अभिषेक
- Written By: अनिल सिंह
MP Srikant Shinde At Shiva temple Ambernath
सांसद श्रीकांत शिंदे के प्रयासों के चलते राज्य सरकार ने शिव मंदिर परिसर के विकास के लिए 150 करोड़ रुपए की निधी मंजूर की है। अंबरनाथ के शिव मंदिर को यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया है। यह प्राचीन शिव मंदिर पुरातत्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। इसलिए यहां काम करते समय पुरातत्व विभाग की मंजूरी लेनी पड़ती है।
Ambernath Shiva Temple
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला में बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से महज 8 हजार रुपये बिका था प्रश्नपत्र
कल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
ठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
शिव मंदिर के बाहरी हिस्से में राजस्व एवं नपा प्रशासन का भूखंड है। राजस्व विभाग ने मंदिर विकास के लिए इस भूखंड को देने के एवज में 50 करोड़ रुपए का भरने को कहा है। इस मुद्दे पर सांसद शिंदे ने बताया कि उन्होंने उक्त राशि को माफ करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा है। सांसद शिंदे ने बताया कि इस विकास कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले महीने प्रत्यक्ष रूप से शिव मंदिर का विकास कार्य शुरू हो जाएगा।
