अमरावती: यति नरसिंहानंद महाराज द्वारा दिए गए बयान से गुस्साएं लोग, पुलिस स्टेशन पर किया पथराव
यति नरसिंहानंद अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते है। इस बार यति ने पैंगबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। टिप्पणी से गुस्साएं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने उन पर कार्रवाई की मांग की है। यति पर गाजियाबाद के सिहानी पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
- Written By: रोजी सिन्हा
यति नरसिंहानंद महाराज द्वारा दिए गए बयान से गुस्साएं लोगों ने पुलिस स्टेशन पर किया पथराव
अमरावती: यति नरसिंहानंद महाराज द्वारा दिए गए विवादित बयान से देश भर के अल्पसंख्यक समुदाय लोग गुस्साए हुए है। इसी विवादित बयान के कारण गुस्साए लोगों ने शनिवार को अमरावती के नागपुरी थाना पुलिस गेट पर जमकर पथराव किया। पथराव से 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। साथ ही कई पुलिस की गाडियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
तड़के सुबह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के जुड़े लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे और यति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने स्टेशन पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान 8 से 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। साथ ही 10 से 15 गाडियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
बीते 29 सितंबर को गाजियाबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद को बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में यति ने मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण की तारीफ की और पैंगबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। यति ने रावण को लेकर कहा कि उन्होंने ‘छोटी गलती’ की। उनकी गलती क्या थी, रावण ने एक छोटा सा अपराध किया और आज लाखों साल हो गए हम रावण को जला रहे हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती विवि का दीक्षांत समारोह: बेटियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, 80% पदकों पर छात्राओं के नाम दर्ज
महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस का रुख साफ, सत्ता की अटकलों पर लगा विराम, विपक्ष में निभाएगी मजबूत भूमिका
अमरावती: राजापेठ गांधी चौक में मनपा का प्लास्टिक विरोधी अभियान, 25 दुकानों की जांच
अमरावती क्राइम रिपोर्ट: शहर में कुल अपराधों में आई कमी, डकैती घटी पर हत्या के मामलों ने बढ़ाई चिंता
यति ने लोगों से मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण का पुतला ना जलाने की अपील की। यति ने कहा, ‘हम हर साल जलाते हैं मेघनाद को, उसके जैसा चरित्रवान व्यक्ति इस धरती पर पैदा नहीं हुआ। हम हर साल जलाते हैं मेघनाद को उसके जैसा वैज्ञानिक योद्धा पैदा नहीं हुआ।’
यति इसके बाद पैगंबर पर बेहद आपत्तिजनक बातें भी की। उन्होंने यह भी कहा कि कोई रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं? सब रिकॉर्ड कर लेना और वायरल कर देना। पैगंबर मोहम्मद साहब के साथ ही उन्होंने कुरान को लेकर भी विवादित बातें कहीं। वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने सिहानी गेट थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
