Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुंछ पहुंचे गृहमंत्री, गोलाबारी पीड़ितों से मुलाकात और जवानों का हौसला बढ़ाएंगे

अमित शाह जम्मू दौरे पर हैं। वे सुरक्षा बलों से मिलेंगे, वे सिंह सभा गुरुद्वारे जाएंगे और पुंछ हमले के पीड़ितों से मिलेंगे। मृतकों के परिजनों को नौकरी के पत्र सौंप सकते हैं। इलाके में इस वक्त सुरक्षा कड़ी की गई।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 29, 2025 | 11:50 PM

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार गृहमंत्री ने पुंछ का दौरा किया है। दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे गृहमंत्री का स्वागत जम्मू एयरपोर्ट पर राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और राजनीतिक अधिकारियों ने किया। इस दौरान वे न केवल सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं, बल्कि पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों की पीड़ा भी सुनेंगे। बीएसएफ मुख्यालय में जवानों से मुलाकात और सिंह सभा गुरुद्वारे में दर्शन करने के साथ वे शहीदों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंप सकते हैं। इस दौरे को बेहद संवेदनशील और अहम माना जा रहा है।

गृहमंत्री की यात्रा से ठीक पहले बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पुंछ और आसपास के इलाकों में व्यापक तैयारियां कीं। सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन तलाशी और अतिरिक्त नाके लगाकर निगरानी तेज कर दी गई है। यह दौरा केवल सुरक्षा आकलन तक सीमित नहीं, बल्कि स्थानीय जनता के मनोबल और सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाने वाला है।

सुरक्षा समीक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा
गृहमंत्री जम्मू से सीधे राजभवन पहुंचे जहां एकीकृत मुख्यालय की बैठक में शामिल होकर उन्होंने सुरक्षा की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे पुंछ रवाना हुए, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने बीएसएफ के टेक्टिकल मुख्यालय का दौरा कर जवानों से संवाद किया। इसके साथ ही गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों की जमीनी स्थिति को समझने के लिए वे सिंह सभा गुरुद्वारे और अन्य इलाकों में भी पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया

मिनटों में बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! नौसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, ‘Operation Sindoor’ से कांप गया था दुश्मन

बंगाल चुनाव: शाह के रोडशो में किसी ने दिखाए चप्पल तो किसी ने झंडे पर थूका, जब आमने सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता

बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान

हार्वर्ड पर ट्रंप की सख्ती: विदेशी छात्रों का दाखिला रोके जाने की दी चेतावनी, 30 दिन में मांगी सफाई

गोलाबारी पीड़ितों से मुलाकात, परिजनों को राहत
पुंछ के डाक बंगले में गृहमंत्री ने पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और उन्हें संभवत: नियुक्ति पत्र भी सौंपे। यह दौरा मई के पहले सप्ताह में हुई भीषण गोलाबारी की पृष्ठभूमि में बेहद अहम है, जिसमें सबसे ज्यादा मौतें पुंछ में हुई थीं। गृहमंत्री की यह यात्रा सीमावर्ती जनता के साथ सरकार की खड़े रहने की नीति को और स्पष्ट करती है। बता दें ऐसी भी संभावना बताई जा रही है कि पीडितों को ग्रहमंत्री शाह नौकरी के नियुक्ति पत्र इसी समय सौंप सकते हैं।

Amit shah poonch visit after sindoor operation security review and meet accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2025 | 11:50 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Home Ministry
  • Jammu Kashmir
  • Operation Sindoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.