‘CAA को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता’, बंगाल में अमित शाह की ममता बनर्जी को चुनौती
- Written By: किर्तेश ढोबले
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को पुरजोर शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार संशोधित नागरिकता कानून (CAA) लागू करेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान अमित शाह ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोला।
अमित शाह ने कहा, ”जिस राज्य में इतनी घुसपैठ होती हो वो कभी विकास कर सकता है क्या? इसीलिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं। ममता दीदी, सीएए देश का कानून है और इसे कोई रोक नहीं सकता। हम इसे लागू करके रहेंगे। वहां से आने वाले हिंदू बहनों भाइयों का इस देश पर उतना ही अधिकार है जितना मेरा और आपका है।”
अमित शाह ने पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए यहां एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने तुष्टीकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और लोगों से उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने तथा अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनने का आग्रह किया। रैली में उमड़ी भीड़ पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह लोगों के मन को दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर राज करेगा दक्षिण पर…महिला आरक्षण और परिसीमन पर बोले ओवैसी, देखें VIDEO
आज अगर चाणक्य जिंदा होते…गहमागहमी के बीच प्रियंका ने अमित शाह पर कसा तंज, तो ठहाकों से गूंज उठा संसद
परिसीमन के बाद दक्षिण भारत की सीटें घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी…लोकसभा में अमित शाह ने समझाया पूरा गणित
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
People of Bengal are determined to overthrow the corrupt TMC govt.
বাংলার মানুষ দুর্নীতিগ্রস্ত তৃণমূল সরকারকে উৎখাত করতে বদ্ধপরিকর। কলকাতায় অনুষ্ঠিত ‘প্রতিবাদ সভা’- য় উপস্থিত জন সমাবেশের উদ্দেশ্যে ভাষণ দিচ্ছি। https://t.co/ehQNebKcr5 — Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) November 29, 2023
उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2026 में दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में आएगी। शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में भाजपा का प्रदर्शन विधानसभा चुनावों में उसकी जीत की नींव तैयार करेगा।
विवादास्पद सीएए का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि ममता बनर्जी इसका विरोध कर रही हैं, लेकिन कोई भी इसे लागू होने से नहीं रोक सकता। यह कानून अभी अधर में है क्योंकि कानून के खिलाफ विपक्ष के कड़े रुख के बीच केंद्र सरकार ने अब तक इसके नियम नहीं बनाए हैं। शाह ऐतिहासिक एस्प्लेनेड में पार्टी की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। (भाषा इनपुट के साथ)
