Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका की इस सैटेलाइट एजेंसी ने PAK की पूरी पोल खोल दी, तबाही की तस्वीरें सारी दुनियां के सामने ले आई

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कैसे तबाह किया इस पर अमेरिका की एक कंपनी के द्वारा सैटेलाइन इमेज जारी की गईं है जिसमें पाकिस्तीन में तबाही के मंजर देखे जा सकते हैं।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 14, 2025 | 01:01 AM

सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला पाकिस्ताना का झूठ का पर्दा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। अब अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट एजेंसी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी की गई तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर दिया है। इन तस्वीरों में पाकिस्तान के चार प्रमुख एयरबेस—नूर खान, मुशफ, भोलारी और शाहबाज को हुए नुकसान की पुष्टि हुई है। भारत की सटीक सैन्य कार्रवाई ने न सिर्फ पाकिस्तान के सामरिक ढांचे को झटका दिया है, बल्कि उसकी सुरक्षा रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इन हमलों की गूंज अब वैश्विक मंच तक पहुंच गई है।

पाकिस्तान के जिन एयरबेस को नुकसान पहुंचा है, वे उसकी सैन्य शक्ति की रीढ़ माने जाते हैं। खासकर रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस, जो VIP मूवमेंट और सेना प्रमुख जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के उपयोग में आता है, अब बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरगोधा में मौजूद पीएएफ मुशफ बेस, जहां न्यूक्लियर प्लेटफॉर्म्स और विशिष्ट स्क्वाड्रन तैनात थे, वहां की तबाही पाकिस्तान के मनोबल को गहरे स्तर तक झकझोरने वाली साबित हुई है।

नूर खान और भोलारी एयरबेस पर बड़ा असर
रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस, जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर है, बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यह एयरबेस राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख जैसे उच्च पदस्थ लोगों के विमानों के लिए प्रमुख केंद्र है। वहीं भोलारी एयरबेस, जिसे पाकिस्तान की भविष्य की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा माना जाता था, अब निशाने पर है। यहां रनवे और संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिससे वायुसेना और नौसेना दोनों की क्षमताओं पर असर पड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

US Texas Shooting: टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत और 3 घायल, पुलिस ने हमलावर को किया अरेस्ट

Shehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज

Pakistan Maulana Murder: खैबर पख्तूनख्वा में मौलाना की हत्या, लोग सड़कों पर उतरे, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

कतर के आसमान में गायब हुआ अमेरिकी KC-135 Plane! आखिरी समय में भेजा था इमरजेंसी सिग्नल, तलाश जारी

आदमपुर के नाम से कांप जाती है पाकिस्तान की रूह, जानें PM मोदी ने एयरबेस से PAK को क्या संदेश दिया

पीएएफ मुशफ और शाहबाज बेस की हालत चिंताजनक
सरगोधा स्थित पीएएफ मुशफ एयरबेस, जिसे पाकिस्तान का सबसे सुरक्षित एयरबेस माना जाता था, भारतीय सेना के हमलों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। यह बेस न्यूक्लियर डिलीवरी और कॉम्बैट ट्रेनिंग का प्रमुख केंद्र था। जैकोबाबाद में स्थित पीएएफ शाहबाज बेस की ताजा तस्वीरों में एक संरचना पूरी तरह तबाह दिख रही है। यह बेस तीव्र सैन्य तैनाती के लिए इस्तेमाल होता था और इसकी अहमियत पाकिस्तान की दक्षिणी सुरक्षा नीति में थी।

American agency realese satellite images on operation sindoor effect in pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 01:01 AM

Topics:  

  • America
  • India
  • Operation Sindoor
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.