अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित

Amarnath Yatra Heavy Rain: लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी स्थगित रही। श्रद्धालुओं ने प्रशासन के फैसले का समर्थन करते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
Amarnath Yatra: Yatra suspended for the third consecutive day due to heavy rains and threat of landslides
अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amarnath Yatra Halted Due Heavy Rains 2026: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की आशंका के कारण अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा पर अस्थायी रोक बनाए रखी है। यात्रा स्थगित होने के बावजूद हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन की उम्मीद में धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से पंजीकरण शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम सामान्य होते ही यात्रा और पंजीकरण फिर से शुरू किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और अन्य हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा रोकना उचित कदम है। श्रद्धालुओं ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे कई दिनों तक इंतजार करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने लोगों से यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही प्रशासन द्वारा ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की भी सराहना की।

पंजीकरण का इंतजार कर रहे श्रद्धालु

यात्रा के लिए पहुंचे कई श्रद्धालु पिछले दो दिनों से पंजीकरण शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। एक श्रद्धालु ने बताया कि अभी तक उनका पंजीकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, हम पिछले दो दिनों से यहां रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मौसम खराब है और जैसे ही मौसम ठीक होगा, पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।

भूस्खलन के खतरे से प्रशासन सतर्क

खराब मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा पर अस्थायी रोक लगाई है। इस फैसले का अधिकांश श्रद्धालुओं ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए प्रशासन का यह निर्णय उचित है।

एक श्रद्धालु ने कहा प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रोकी है। यहां मौसम बहुत खराब है और आगे लैंडस्लाइड हो सकता है, जिससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए इस फैसले का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह

वहीं एक श्रद्धालु ने कहा, घर से निकलने से पहले मौसम की स्थिति जरूर जांचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अगर बाबा की इच्छा होगी तो हम जरूर दर्शन करेंगे। चाहे इसके लिए पांच या दस दिन भी इंतजार करना पड़े, हम रुकने के लिए तैयार हैं।

एक अन्य श्रद्धालु ने भी प्रशासन के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वे काफी उत्साह के साथ अमरनाथ यात्रा पर आए थे और दर्शन की पूरी तैयारी थी, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले है। उन्होंने कहा सरकार ने शायद हमारी सुरक्षा को देखते हुए यात्रा रोकी है। अगर इससे कोई बड़ा हादसा टलता है तो यह सही फैसला है।

मौसम सुधरने की उम्मीद कायम

श्रद्धालु ने उम्मीद जताई कि मौसम जल्द साफ होगा और बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि बाबा ऐसा चमत्कार करें कि बारिश रुक जाए और धूप निकल आए, ताकि यात्रा फिर से शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य सुविधाओं का अच्छा इंतजाम किया है।

हालांकि उन्होंने लोगों को सलाह दी कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की स्थिति और प्रशासन की गाइडलाइन जरूर देख लें। उनका कहना है कि अगर पहले से पता हो कि यात्रा रुकी हुई है तो घर पर इंतजार करना ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि अधिक भीड़ होने पर व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com