Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अलवर गैंगरेप मामले पर संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, चयनात्मक राजनीति करने का लगाया आरोप

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Jan 14, 2022 | 03:20 PM

Pic: ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान के अलवर जिले में मानसिक रूप से निशक्त 15 वर्षीय किशोरी के कथित बलात्कार की घटना को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस और उसकी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधा और चयनात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा ‘‘ ऐसा क्यों है कि उत्तर प्रदेश में जाकर प्रियंका गांधी वाद्रा कहती हैं कि ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं” । लेकिन राजस्थान में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां उनके सुर ‘‘लड़की हो तो लड़ना मना है और चुप रहना ही पड़ेगा” में बदल जाते हैं।”  

ज्ञात हो कि राजस्थान में मानसिक रूप से निशक्त किशोरी मंगलवार रात नौ बजे अलवर के तिजारा फाटक के पास सड़क पर घायल अवस्था में मिली थी। बुधवार को जयपुर के अस्पताल में उसकी शल्य चिकित्सा की गई। पीड़िता के निजी अंगों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी में ढाई घंटे का समय लगा।

पात्रा ने कहा कि जब वह किशोरी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही थी उस वक्त प्रियंका गांधी, जो खुद को ‘‘चैंपियन ऑफ महिला” कहती हैं, वह राजस्थान के ही रणथंभौर में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना रही थीं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस महासचिव से मिलने रणथंभौर भी गया था।

सम्बंधित ख़बरें

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, नितिन नवीन सहित 9 नामों पर लगी मुहर; जानें पूरा समीकरण

अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प

केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश

वसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल

पात्रा ने दावा कि यह कह कर भाजपा नेताओं को प्रियंका वाद्रा से नहीं मिलने दिया गया कि वह अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त हैं और किसी से मिल नहीं सकतीं। उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी की चयनात्मक राजनीति को दर्शाता है।”

पात्रा ने कहा, ‘‘वास्तव में आप कांग्रेसी हैं और केवल राजनीति कर सकती हैं…महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का इस्तेमाल करते हुए, उसको राजनीति की धुरी बनाकर गांधी परिवार अपनी महत्वाकांक्षा को साधने की कोशिश कर रहा है… राहुल गांधी और प्रियंका वाद्रा कर रहे हैं। यह अक्षम्य है।”  

उन्होंने सवाल किया कि बलात्कार पीड़ितों के साथ फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले, कांग्रेस के नेता कब अलवर जाएंगे? उन्होंने यह भी पूछा कि कांग्रेस महासचिव वाद्रा ने राजस्थान में हुए जघन्य अपराध पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से क्या कोई रिपोर्ट तलब की है? पात्रा ने राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के उस बयान पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे आसपास ही घूम रहे हैं, उनके माथे पर तिलक नहीं लगा होता है। उन्होंने इस बयान पर ममता भूपेश और मुख्यमंत्री गहलोत से माफी की भी मांग की। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। 

गौरतलब है कि अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को घंटों लापता रहने के बाद मानसिक रूप से निशक्त, 15 साल की किशोरी रात करीब नौ बजे तिजारा फाटक के पास घायल अवस्था में मिली थी। पीड़िता के जननांगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों को देखते हुए बुधवार को जयपुर के एक अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, अब तक इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है।

Alwar gangrape case bjp attacks congress leader priyanka gandhi vadra read here

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2022 | 03:20 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Priyanka Gandhi
  • Rajasthan
  • SIT गठित

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.