-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Allu Arjun Released From Jail High Court Granted4 Weeks Interim Bail
एक रात जेल में बिताने के बाद अल्लू अर्जुन जेल से रिहा, ‘पुष्पा’ को हाई कोर्ट ने दी 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत
- Written By: राहुल गोस्वामी
साउथ सुपरस्टार 'पुष्पा' अल्लू अर्जुन आज जेल से रिहा हो गए हैं। वह आज सुबह 6।44 बजे चंचलगुडा जेल से बाहर आए हैं।उन्हें कल यानी बीते शुक्रवार को संध्या थिएटर केस में गिरफ्तार किया गया था।

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा
हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार ‘पुष्पा’ अल्लू अर्जुन आज जेल से रिहा हो गए हैं। वह आज सुबह 6।44 बजे चंचलगुडा जेल से बाहर आए हैं।उन्हें कल यानी बीते शुक्रवार को संध्या थिएटर केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल भी भेज दिया था। हालांकि फिर इसके बाद उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। फिलहाल तेलंगाना हाई कोर्ट से उन्हें 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है।
जानकारी दें कि, तेलंगाना हाई कोर्ट ने फिल्म ‘पुष्पा 2′ के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को बीते शुक्रवार को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। वहीं इससे पहले दिन में हैदराबाद की एक अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Actor Allu Arjun released from jail. He was taken to Chanchalguda Central Jail yesterday after a Court sent him to a 14-day remand. Later, he was granted interim bail by Telangana High Court on a personal bond of Rs 50,000. pic.twitter.com/Xqu3KpBAt6 — ANI (@ANI) December 14, 2024
जेल सूत्रों ने बताया था कि ऐसा लग रहा है कि हाई कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद अभिनेता को जेल में ही रात गुजारनी पड़ेगी , क्योंकि जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिली थी। सूत्रों ने बताया कि यदि जमानत की प्रति प्राप्त भी हो जाती है तो उसकी जांच करनी होगी और शुक्रवार को रिहाई संभव नहीं होगी। ऐसे में अल्लू अर्जुन शनिवार अब सुबह ही जेल से बाहर आ सकेंगे।
वहीं इससे पहले दिन में, हाई कोर्ट ने अभिनेता को अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था । अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में आज ही हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत के आदेश के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंचलगुडा जेल भेज दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
1 साल पूरे होने पर अल्लू अर्जुन ने याद किया ‘पुष्पा 2’ का सफर, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
अब जापान में चलेगा अल्लू अर्जुन-रश्मिका स्टारर ‘पुष्पा 2’ का जादू, इस दिन होगी रिलीज
फिल्मों से दूर होने के बाद टैक्सी चलाएगा ये सुपरस्टार, जानें रिटायरमेंट प्लान
‘ऊ अंटावां’ की धुन तुर्की में हुई चोरी! कंपोजर ने सिंगर पर लगाया कॉपी का आरोप
मनोरंजन की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं 4 दिसंबर की रात अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज किया है।
अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर महिला की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था।शुक्रवार को स्थानीय अदालत द्वारा अर्जुन को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद, उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी, 2025 तक के लिए स्थगित कर दी थी।
मनोरंजन की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बीच, मशहूर अभिनेता की गिरफ्तारी से राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। हालांकि, वहीं, भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के पति ने बीते शुक्रवार को कहा कि फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन की इसमें कोई गलती नहीं है और वह इस त्रासदी के लिए अभिनेता को जिम्मेदार नहीं मानते। महिला के पति भास्कर ने कहा थी कि वह इस घटना के संबंध में दर्ज कराया गया अपना मामला ‘‘वापस लेने के लिए तैयार” हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अल्लू अर्जुन का सिनेमाघर में पहुंचना गलत नहीं था। मैं अपना मामला वापस लेने के लिए तैयार हूं।” भास्कर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें अर्जुन की गिरफ्तारी के बारे में कोई सूचना नहीं दी और समाचारों से ही उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। (एजेंसी इनपुट के साथ )
Allu arjun released from jail high court granted4 weeks interim bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब बिंदु ने बिकिनी पहनने से कर दिया था साफ इनकार, दो घंटे तक रुकी रही यश चोपड़ा की फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग
Jun 27, 2026 | 07:33 PMBREAKING: दिल्ली-NCR और कश्मीर में भूकंप से हड़कंप, अफगानिस्तान में था केंद्र; घरों से बाहर निकले लोग
Jun 27, 2026 | 07:30 PMUPSC Recruitment 2026: 450 पदों पर निकली भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन; ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल
Jun 27, 2026 | 07:27 PMहाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: ब्रेकअप को नहीं बना सकते रेप का आधार; प्रेम संबंध टूटने को अपराध का रंग देना चिंताजनक
Jun 27, 2026 | 07:26 PM‘इश्क कमीना’ के नए वर्जन पर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मैं नर्वस थी, लेकिन किसी की नकल नहीं की’
Jun 27, 2026 | 07:23 PMBank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ पदों पर भर्ती फिर शुरू, बिना फीस 5 जुलाई तक करें
Jun 27, 2026 | 07:16 PMलाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
Jun 27, 2026 | 07:14 PMवीडियो गैलरी

Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM














