ऑल इंडिया विमेन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रुख साफ, मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा करेगा वक्फ संशोधन बिल
ऑल इंडिया विमेन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने वक्फ संशोधन विधेयक का स्वागत किया है। शाइस्ता ने इसे महिलाओं के हितों और वक्फ संपत्तियों की रक्षा करने वाला बताया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
ऑल इंडिया वुमेन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अध्यक्ष शाइस्ता अंबर (सौजन्य: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: वक्श संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पास हो गया है लेकिन इसके बाद भी विपक्ष का विरोध लगातार जारी है। जम्मू कश्मीर विधानसभा में नए कानून पर चर्चा की मांग को लेकर रोज हंगामा हो रहा है। मुस्लिम संगठन और बोर्ड भी इस कानून के सख्त खिलाफ है लेकिन इस बीच ऑल इंडिया विमेन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से वक्फ संशोधित विधेयक का स्वागत किया गया है। मुस्लिम विमेन बोर्ड ने इसे महिलाओं और वक्फ संपत्तियों के हक में बताया है।
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर संसद से लेकर सड़क तक पर हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष और मुस्लिम संगठनों समेत ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसे मुस्लिमों के हक पर कब्जा करने वाला कानून करार दिया है। विमेन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने इसे मुस्लिम समाज और महिलाओं के हित में बताया है।
महिलाओं को सशक्त बनाने दिशा में उठाया गया कदम
शाइस्ता अंबर ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 मुस्लिम समाज और इस वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा मेें उठाया गया बड़ा कदम है। यह मुस्लिम महिलाओं और वक्फ की संपत्तियों के हक में लिया गया ऐतिहासिक फैसला है। मुस्लिम महिलाओं को वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद में शामिल करने की मांग कब से हम कर रहे थे। महिलाओं को बोर्ड में सदस्य और पदाधिकारी में जगह दी जाए और सिर्फ नाम के लिए नहीं बल्कि उनकी भागीदारी तय की जानी चाहिए। नया कानूम महिलाओं को बरारबरी का हक देगा।
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू कैदी से मुस्लिम जेलर को हुआ प्यार, हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी की रस्में, बजरंग दल ने किया कन्यादान
विवादों में घिरी भोपाल मेट्रो, कब्रिस्तान के नीचे अंडरग्राउंड लाइन का विरोध, वक्फ की जमीन पर निर्माण का आरोप
मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- बराबरी का एक रास्ता अब UCC….
न्यूयॉर्क में मुस्लिम महिलाओं पर नफरती हमला, मेयर जोहरान ममदानी ने हेट क्राइम पर दी कड़ी चेतावनी
वक्फ की संपत्तियों की सुरक्षित की जाएंगी
शाइस्ता ने कहा कि सरकार ने मुस्लिम समुदाय को भरोसा दिया है कि देश की जनता और मुस्लिम वर्ग के साथ अन्याय नहीं होगा। उनसे किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। संसद में पास वक्फ संशोधन विधेयक वक्फ की संपत्तियों की सुरक्षा प्रदान करेगा। यह कानून अल्पसंख्यक समुदाय में आने वाले गरीबों, बच्चों, महिलाओं के हिताओं की रक्षा करने के साथ उनकी जरूरतों को पूरा करेगा।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पीएम मोगी का दिया धन्यवाद
शाइस्ता ने कहा कि इस देश में मुस्लिम समाज के साथ हमेशा धोखा हुआ है। उन्हें वोट के नाम पर ठगा गया है। पहले की सरकारों ने काम नहीं किया सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है। मोदी सरकार ने मुस्लिम समाज और महिलाओं के हित में हमेशा बड़े कदम उठाए हैं। वक्फ संशोधन विधेयक के लिए भी मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।
