Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन हनीमून में अल्बर्ट पीडी का अहम रोल, नहीं तो हवा में हाथ-पैर मार रही थी पुलिस; एक ही जानकारी से हो गया खुलासा

मध्य प्रदेश के इंदौर से शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे सोनम और राजा रघुवंशी के अचानक लापता होने की खबर ने पुलिस को हिलाकर रख दिया था। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कुछ भी नहीं मिल रहा था।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jun 11, 2025 | 01:27 PM

सोनम और राजा रघुवंशी , (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मध्य प्रदेश के इंदौर से शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे सोनम और राजा रघुवंशी के अचानक लापता होने की खबर ने पुलिस को हिलाकर रख दिया था। इस कपल के तलाश में राज्य के दुर्गम से दुर्गम इलाकों में टीमें भेजी गई, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कुछ भी नहीं मिल रहा था। पुलिस कड़ी पर कड़ी जोड़ रही थी, इसके बावजूद भी मामला कुछ समझ नहीं आ रहा था। फिर इस केस में स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी की एंट्री होती है। जिसकी एक जानकारी ने पुलिस को उस सुराग तक पहुंचाया। जिसने सोनम रघुवंशी की बेवफाई और राजा की हत्या के पूरे साजिश को बेनकाब कर दिया।

अल्बर्ट पीडी नामक गाइड ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने 22 मई को सोनम और राजा के साथ तीन अन्य लोगों को देखा था, जो नोंग्रियाट से मावलखियाट की ओर 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए जा रहे थे। गाइड के अनुसार, राजा समेत चार पुरुष आगे चल रहे थे और एक महिला (सोनम) पीछे थी। वे सभी आपस में हिंदी में ही बात करते हुए जा रहे थे।

अल्बर्ट को नहीं आती हिंदी

पुलिस को जानकारी देते हुए गाइड अल्बर्ट पीडी ने कहा कि वह हिंदी अच्छे से नहीं जानते, लेकिन उन्हें इतना जरूर महसूस हुआ कि यहां कुछ गड़बड़ है। उन्होंने तुरंत इस बारे में पुलिस को अलर्ट किया। हालांकि, इससे पहले ही सोनम ने अल्बर्ट का साथ छोड़ दिया था और दूसरे गाइड को साथ ले लिया, जो उन्हें शिपारा होमस्टे तक छोड़ आया था। मेघालय पुलिस ने इस केस को ‘ऑपरेशन हनीमून’ का नाम दिया है
और इस मामले को सुलझाने के लिए कुल 120 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

सोनम पर कब हुई पुलिस को शक?

बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सोनम पर शक उस वक्त हुई जब पुलिस ने गौर किया कि हनीमून पर गई सोनम ने सोशल मीडिया पर एक भी फोटो पोस्ट नहीं की है। जो इस नवविवाहित जोड़े के लिए असामान्य बात थी। पुलिस के मुताबिक अधिकांश कपल्स अपने हनीमून ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। लेकिन सोनम और राजा की किसी भी जगह से एक भी तस्वीर सामने नहीं आई। गाइड से क्लू मिलने के बाद यही पहली बात थी जिसने जांच टीम को चौंकाया और शक की नींव रखी।

शादी के बाद सोनम ने राजा को छूने तक नहीं दिया, बोली-कामाख्या देवी दर्शन के बाद आ सकते हो पास

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जांच भटकाने की कोशिश

इससे भी बड़ी बात यह थी कि 23 मई को दोपहर करीब 2:15 बजे, राजा के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई जिसमें लिखा था कि सात जन्मों का साथ है। यह पोस्ट उस वक्त डाली गई जब राजा की हत्या हो चुकी थी। पुलिस का मानना है कि सोनम ने ही यह पोस्ट डालकर जांच को भटकाने की कोशिश की, ताकि ऐसा लगे कि राजा जीवित है और सब कुछ सामान्य है।

Albert pd played an important role in operation honeymoon police struggling raja raghuwanshi murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2025 | 01:27 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Meghalaya
  • Raja Raghuvanshi Murder Case

सम्बंधित ख़बरें

1

500 रुपये में देह व्यापार का सौदा, युवक से 35 हजार लूटने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

2

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार

3

दिल्ली: मुठभेड़ के बाद 2 वांछित आपराधी गिरफ्तार, रोहित गोदारा की गैंग से है ताल्लुकात

4

भिवंडी में 7 साल की मासूम से दरिंदगी! दुष्कर्म के बाद मार डाला, बोरे में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.