अखिलेश यादव का ‘मिशन महाराष्ट्र’ अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रो से होगा शुरू, ओवैसी-NCP के वोट बैंक पर रहेगी नजर…
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब महाराष्ट्र की ओर कूच करने वाले है। अपने दो दिनी महाराष्ट्र दौरे से अखिलेश, समाजवादी पार्टी के लिए आगामी चुनाव में सियासी ज़मीन तलाशना चाहते है, जिसके लिए वह सबसे पहले अल्पसंख्यक इलाको में जायेंगे।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
अखिलेश यादव [स्रोत: सोशल मीडिया]
मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव की सियासी आबो हवा अब तेज़ हो गई है, हर राजनितिक दल चुनाव में उतरने की तैयारियों में लगा हुआ है। सूबे के बड़े नेताओं में बैठकों का दौर शुरू गया है, जल्द ही कार्यकर्ता सम्मलेन और इस तरह के कई पॉलिटिकल इवेंट्स भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में चुनाव का मज़ा अब दोगुना होने वाला है।
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की सियासी ज़मीन तलाशने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘महाराष्ट्र अभियान’ शुरू करने की ठान ली है। अखिलेश अपने इस चुनावी अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रो से करने का सोच रहे है, इससे महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक वोट बैंक में सेंधमारी तय मानी जा रही है।
इसे भी पढ़े : India Canada Tension: निज्जर हत्या मामले में भारत-कनाडा तनाव के बीच जस्टिन ट्रूडो का बयान, बोले- मैं स्पष्ट कर दूं…
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा: डिंपल यादव पर पोस्ट से सियासी बवाल, भाजपा विधायक के घर जाने से पहले रोके गए सपाई
नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक
विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
अखिलेश के मिशन महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा खतरा एनसीपी तथा ओवैसी की पार्टी AIMIM को है, क्योंकि दोनों ही पार्टियां इस वोट बैंक को बहुत संभालकर रखती है। अपने इस दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करने अखिलेश 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र आने वाले है, यहां वे सबसे पहले मालेगांव जायेंगे और एक सार्वजानिक कार्यक्रम करेंगे।
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी की इकाई अखिलेश के आने की तैयारियो को अंजाम देने में जुटी हुई है। मालेगांव के बाद अखिलेश 19 अक्टूबर को धुले जायेंगे, यहां भी वे एक राजनितिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा सियासी हाल को जानेंगे। यह दोनों ही जगह अल्पसंखयक बहुल मानी जाती है, जहां के वोट बैंक पर अब सपा की नजर है।
इसे भी पढ़े : कौन है असली NCP का मालिक, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या विधानसभा चुनाव के पहले होगा फैसला
बताया जा रहा है, कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, यानि अब ये 18 उम्मीदवार महाराष्ट्र की स्थापित पार्टियों के लिए सर दर्द बन सकते है और समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव महाराष्ट्र अभियान की एक बेहतर शुरुआत हो सकती है। हालांकि अखिलेश के लिए यह डगर इतनी आसान नहीं होगी क्योंकि केवल अल्पसंख्यक वोटो के भरोसे वह समाजवादी पार्टी को स्थापित नहीं कर पाएंगे। महाराष्ट्र का चुनावी मिज़ाज उत्तरप्रदेश से बहुत अलग है, जिसे समझने के लिए अखिलेश यहां आने वाले है।
