Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल

Jantar Mantar Protest: NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव ने JP नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार युवाओं के मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 22, 2026 | 11:17 PM

अखिलेश यादव (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Akhilesh Yadav on JP Nadda: NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए था, उस पर किसी दूसरे मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस कराना सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सुना है युवाओं के आंदोलन पर भाजपा सरकार ने आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। विभाग किसी और मंत्री का है और जवाब कोई और मंत्री दे रहा है। यही बताता है कि भाजपा इस मसले को सुलझाने को लेकर कितनी अगंभीर है और युवाओं का मजाक उड़ा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि “युवाओं ने इस तत्वहीन प्रेस कॉन्फ्रेंस को जीरो नंबर देकर फेल करार दिया है।”

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी

गौरतलब है कि जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं, जबकि NEET और पेपर लीक का मामला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से जुड़ा है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने भी स्पष्ट किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव: सांसद भारत सिंह कुशवाह का तूफानी जनसंपर्क; बानौली और केवलारी में की नुक्कड़ सभाएं

आप सेलेक्टिव क्यों हैं? राहुल गांधी पर नड्डा का पलटवार, बोले- छात्रों की समस्या पर हम बात करने को तैयार

NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO

कांग्रेस के रास्ता रोको के जवाब में भाजपा का प्रदर्शन, NEET विवाद पर छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ा सियासी पारा

नड्डा बोले- आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों के प्रति संवेदनशील है और इस विषय पर सार्थक चर्चा के पक्ष में है।

यह भी पढ़ें- कॉकरोच आंदोलन के बीच जंतर-मंतर पर बवाल, पुलिस प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े, देखें VIDEO

संसद में चर्चा के लिए तैयार सरकार

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में NEET और पेपर लीक के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “विपक्ष जितने घंटे चर्चा चाहता है, सरकार उतने समय तक चर्चा करने को तैयार है। हम इस विषय पर सार्थक और विस्तृत बहस चाहते हैं।” इस बीच, पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठनों और विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग अब भी प्रमुख मुद्दा बनी हुई है।

Akhilesh yadav slams jp nadda press conference neet paper leak student protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 11:17 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • JP Nadda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.