‘बिहार से भाजपा का सफाया तय, चुनाव आयोग बना जुगाड़…’, सपा सुप्रीमो का खुला ऐलान
Akhilesh yadav in Bihar: बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग, जुगाड़ आयोग बन गया है। उत्तर प्रदेश में हमने देखा है।
- Written By: Saurabh Pal
अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Bihar Politics: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। इस दौरान अखिलेश यादव ने तेजस्वी के काम की तारीफ की और भाजपा को चुनाव से बाहर करने का दावा किया।
अखिलेश यादव ने कहा, “मैं तेजस्वी यादव को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए बधाई देता हूं। इस यात्रा से बिहार के लोगों को यह समझ में आ रहा है कि कैसे उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। बिहार का संदेश पूरे देश में जाएगा।”
सपा सुप्रीमो ने आगे कहा, “इस बार बिहार में सौहार्द की जीत होगी। जनता भविष्य बनाने के लिए मतदान करेगी। तेजस्वी यादव ने पहले भी काम करके दिखाया है। एक समय ऐसा था, जब रिकॉर्ड संख्या में नौकरियां दी गई थीं। अब युवाओं को उम्मीद है कि तेजस्वी फिर सरकार में आएंगे तो उन्हें रोजगार मिलेगा। इस बार रोजगार का पलायन नहीं, भाजपा का पलायन होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
जो चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए वो…अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, संस्थाओं को बर्बाद करने का लगाया आरोप
संसद में Paper Leak Bill पर आज होगी चर्चा, 93 संशोधनों के साथ सरकार को घेरेंगे राहुल-अखिलेश
“भाजपा के ‘एसआईआर’ वाले फैसले सिरफिरे”
भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा के ‘एसआईआर’ वाले फैसले सिरफिरे हैं। ये लोग चुनाव आयोग के पीछे छिपकर चुनाव लड़ना चाहते हैं और आयोग के अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “अब यह चुनाव आयोग नहीं, ‘जुगाड़ आयोग’ बन गया है। उत्तर प्रदेश में हमने देखा है, भाजपा को 26 प्रतिशत और 36 प्रतिशत वोट मिलता है, लेकिन वोटिंग हो जाती है 77 प्रतिशत। वर्दी पहनाकर अधिकारियों से वोट डलवाए गए। सरकार और चुनाव आयोग की यह तिकड़ी अब खत्म होगी।”
तेजस्वी मुख्यमंत्री का चेहराः अखिलेश
बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहा, “इसमें सोचने की क्या बात है? तेजस्वी यादव ने काम करके दिखाया है।”तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने यात्रा में हिस्सा लिया है। आने वाले दिनों में देश का बच्चा-बच्चा बिहार से निकले संदेश को समझेगा।”
ये भी पढें-थार के बोनट पर चढ़कर राहुल गांधी की तरफ लपका युवक, आतंकी खतरे के बीच सुरक्षा में बड़ी चूक-Video
भाजपा अफवाह फैलाने में माहिर- तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा, “भाजपा सिर्फ अफवाह फैलाने में माहिर है। इस बार बिहार की जनता पूरी तरह जागरूक है। बिहार लोकतंत्र की जननी है और हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। सरकार और चुनाव आयोग जो साजिश रच रहे हैं, उसे हम सफल नहीं होने देंगे।”
