'योगी की भाषा नहीं सुनी? भाजपा को ट्रंप पर गुस्सा होना चाहिए', अखिलेश ने समझाई SIR की क्रोनोलॉजी

Bihar News: अखिलेश यादव ने मंच से पीएम मोदी को गाली देने वाली घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि योगी की भाषा आपने नहीं सुनी। अगर भाषा की बात है तो भाजपा को ट्रंप पर गुस्सा होना चाहिए।
'योगी की भाषा नहीं सुनी? भाजपा को ट्रंप पर गुस्सा होना चाहिए', अखिलेश ने समझाई SIR की क्रोनोलॉजी
राहुल गांधी, अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akhilesh Yadav News: बिहार में वोट अधिकार यात्रा के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलशे यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने SIR और वोट चोरी की क्रोनोलॉजी समझाई। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की दिवंगत मां पर की गई अभद्र टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया।

वोट अधिकार यात्रा के बाद छपरा में आयोजित रैली में संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि SIR वोट अधिकार छीनने का प्रयास है। वोट अधिकार हमें संविधान से मिला है। पहले ये आपका वोट अधिकार छीनेंगे, फिर राशन छीनेंगे इसके बाद आपका आरक्षण, जमीन और घर छीन लेंगे।

अखिलेश ने बताई SIR की क्रोनोलॉजी

इंडिया गठबंधन के नेता SIR को वोट के अधिकार पर हमला बता रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग की भाजपा के साथ मिलीभगत है। ये दोनों मिलकर आम जनता से वोट का अधिकार छीन रहे हैं। अखिलेश यादव ने SIR की क्रोनोलॉजी समझाते हुए सोशल मीडिया एक्स पर  लिखा-S.I.R. की Chronology समझिए। भाजपा की साज़िश सिर्फ़ वोटर लिस्ट से नाम काटना नहीं है। उसके बाद राशन कार्ड से भी नाम काटना है, ⁠फिर जाति प्रमाणपत्र को ख़ारिज करना है। इसके बाद  आरक्षण मारना है। भाजपा का मक़सद PDA की हक़मारी और मतमारी करना है।

'ट्रंप पर गुस्सा होना चाहिए'

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर महागठबंधन के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी पर सपा प्रमुख ने कहा "आपने क्या यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नहीं सुना?" उन्होंने कहा, "क्या वोटों का अधिकार छीनकर बीजेपी अपमान नहीं कर रही है? अगर भाषा की बात है...बीजेपी को अमेरिकी राष्ट्रपति पर गुस्सा होना चाहिए।"

गौरतलब है कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने गाली दी थी। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने गाली देने वाले कार्यकर्ता से किनारा कर लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com