देशभर में बजेगा हमले की चेतावनी वाला सायरन, कई राज्यों में छाएगा अंधेरा…गृह मंत्रालय ने दिए मॉक ड्रिल के निर्देश
गृह मंत्रालय ने युद्ध की परिस्थितियों में नागरिकों को खुद की सुरक्षा के लिए तैयार करने का फैंसला लिया है। इसके लिए 7 मई को कई राज्यों में मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अलर्ट वाला सायरन बजेगा और ब्लैकआउट होगा।
- Written By: Saurabh Pal
अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को युद्ध की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 7 मई का दिन चुना गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक मॉक ड्रिल में खतरे की स्थिति वाला सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान युद्ध जैसी परिस्थितियों में छात्रों और नागरिकों को सुरक्षा पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। सरकारी सूत्र ने यह भी बताया कि इन उपायों में ब्लैकआउट भी शामिल है। इसके लिए लोगों को तैयार किया जाएगा।
सूत्रों ने यह भी बताया कि ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट की तैयारी और महत्वपूर्ण प्लांट्स व संस्थानों को जल्दी से छुपाने (कैमोफ्लाज करने) की व्यवस्था भी की जाएगी। राज्यों से कहा गया है कि वे अपने निकासी (evacuation) योजनाओं को अपडेट करें और उसका रिहर्सल करें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
यह अभ्यास देश की आंतरिक सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। इस हमले में 26 मासूम नागरिकों की मौत हो गई थी। अब भारत आतंकियों को सबक सिखाने के मूड में है। वहीं पाकिस्तान भारत को धमकी दे रहा है। ऐसे हालात में युद्ध की संभवनाएं बढ़ जाती हैं। इस लिए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारत तैयारी कर रहा है।
इसे भी पढ़ें – पाक ISI एजेंट से करवाते थे संपर्क, पैसे लेकर देते थे खुफिया जानकारी; पाकिस्तान के लिए कर रहे थे देश से गद्दारी
पंजाब के फिरोज में किया गया ब्लैकआउट
पंजाब में रविवार को पूरे फिरोजपुर छावनी क्षेत्र में ब्लैकआउट के लिए 30 मिनट का पूर्वाभ्यास किया गया। छावनी बोर्ड/स्टेशन कमांडर के दिशा-निर्देशों पर पूर्वाभ्यास किया गया। फिरोजपुर कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरजंत सिंह ने बताया, “रात 9 बजे से 9:30 बजे तक ब्लैकआउट रहा। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के अनुसार लाइटें पूरी तरह से बंद कर दी गईं। अगर कोई वाहन लाइट जला हुआ पाया गया, तो उसे बंद कर दिया गया। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। सभी चौराहों पर तैनाती की गई है।”
