सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

Air India Emergency Landing: सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया था।
Air India Emergency Landing Ahmedabad
एयर इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Air India Emergency Landing Ahmedabad: बम की धमकी मिलने के बाद एअर इंडिया की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया था। विमान में बम होने की धमकी एक टिश्यू पेपर पर लिखी मिली थी। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

टॉयलेट में "बम" लिखा टिशू पेपर मिला

खबरों के अनुसार, बम की धमकी की खबर मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सऊदी अरब के दम्मम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट ने अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की, जब एक क्रू मेंबर को टॉयलेट में "बम" लिखा हुआ नोट मिला। इस फ़्लाइट में 32 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर पहुंचाया गया है। फिलहाल एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच की जा रही है।

प्लेन में 32 यात्री थे सवार

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में 32 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से अहमदाबाद एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर ले जाया गया है। फिलहाल, एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच की जा रही है। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन भी जांच में जुट गया है और इसका पता लगा रहा है इसके पीछे कौन है। 

Air India Emergency Landing Ahmedabad
इंडिगो फ्लाइट में घर का खाना खाना सही या गलत? वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस की बहस, देखें VIDEO

पर्ची लिखने वाले की तलाश में टीम

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर विमान के टॉयलेट में ‘BOMB’ लिखी हुई पर्ची किसने रखी थी। इसके लिए विमान में सवार सभी यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में यात्रियों के हस्तलेख और हस्ताक्षर के नमूने भी लिए जा रहे हैं, जिससे पर्ची पर लिखे शब्दों से उनका मिलान हो सके। फिलहाल प्लाइट को आइसोलेटेड बे में ही रखा गया है और सुरक्षा एजेंसियां प्लेन की जांच कर रही हैं।

अधिकारियों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि धमकी सच थी या महज अफवाह फैलाने की कोशिश की गई थी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com