मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, 5 एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
Air India Express Flight Bomb Threat: मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
(फाइल फोटो)
Air India Express Flight Bomb Threat: मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की और उसे सुरक्षा जांच के लिए अलग रखा गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि बम निरोधक दस्ते द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
अधिकारियों ने धमकी के स्रोत की जांच शुरू कर दी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले, बुधवार दोपहर इंडिगो एयरलाइंस को एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। यह धमकी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद हवाई अड्डों के लिए थी। इस धमकी भरे ईमेल के बाद सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
सभी यात्री सुरक्षित
एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया, “वाराणसी जा रही हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बम स्क्वॉड को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत लागू किए गए। विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी जरूरी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए जारी कर दिया जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
आज की ताजा खबर 2 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
आज की ताजा खबर 1 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी
इंडिगो एयरलाइंस को मिला बम धमकी वाला ईमेल
इंडिगो एयरलाइंस को भी बुधवार (12 नवंबर 2025) को बम की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद कई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली और हैदराबाद जैसे पांच बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर दोपहर 3:30 बजे भेजे गए ईमेल में बम होने की आशंका जताई गई थी। एहतियात के तौर पर इन हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू कर दिए गए थे। जांच के बाद इसे अफवाह माना गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में घूम रही थी एक और आतंकी कार…फरीदाबाद से हुई बरामद, बड़ी साजिश नाकाम
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद पूरे देश के हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। लाल किले के पास हुए धमाके के बाद हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और मेट्रो नेटवर्क सहित प्रमुख परिवहन केंद्रों पर सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई थी।
