दिल्ली से पुणे जा रहे प्लेन से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे यात्री, जांच जारी
एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली से दिल्ली जा रहे प्लेन से हवा में टकराया पक्षी (File Photo)
पुणे: एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के जा रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा को रद्द करना पड़ा। एयरलाइंस ने एक बयान में बताया विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया। इसके बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली। एयर इंडिया ने कहा कि विमान को खड़ा कर दिया गया है तथा इंजीनियरिंग टीम विस्तृत जांच कर रही है।
यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था
एयरलाइंस ने बयान में बताया कि 20 जून को पुणे से दिल्ली की उड़ान संख्या एआई2470 को पक्षी के टकराने की वजह से रद्द कर दिया गया है। आने वाली उड़ान के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद पक्षी के टकराने का पता चला। कंपनी ने आगे कहा कि वो यात्रियों को ठहराने की सुविधा प्रदान करने सहित सभी व्यवस्था कर रही है। एयर इंडिया ने कहा कि रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर यात्रियों को राशि वापस करने की भी पेशकश की जा रही है, वहीं यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है।
कई फ्लाइट्स हो चुकीं रद्द
बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया ने बताया कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें कम की जाएंगी। इसके साथ ही इस दौरान तीन विदेशी गंतव्यों पर उड़ानें निलंबित रहेंगी। इन फ्लाइट्स में विभिन्न देशों की उड़ानों के साथ-साथ कुछ डोमेस्टिक विमान भी प्रभावित हुई हैं। इससे यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
पुणे में भारी तबाही! खड़कवासला बांध से मुथा नदी में छोड़ा गया 28 हजार क्यूसेक पानी, प्रसिद्ध भीडे पुल डूबा
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
अहमदाबाद में 12 जून को हुए घातक प्लेन क्रैश के बाद व्यवधानों से जूझ रही टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि इसका उद्देश्य कार्यक्रम में स्थिरता बहाल करना तथा यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना है।
