तमिलनाडु में AIADMK ने छोड़ा NDA का साथ, तो बोले संजय राउत- बीजेपी का 2024 तक हो जाएगा ऐसा हाल
- Written By: साक्षी सिंह
संजय राउत (फाइल फोटो)
मुंबई: शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) बीजेपी पर हमलावर हैं। बीजेपी से AIADMK का गठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ AIADMK ही नहीं और भी पार्टियां बीजेपी से टूटेंगी। 2024 तक बीजेपी भी टूटेगी। राउत ने कहा कि अब तक ‘अकेला मोदी काफी है’ का भाजपा में नारा चल रहा था, लेकिन जब INDIA का गठन किया गया तब BJP को NDA की याद आई है।
INDIA के गठन के बाद आई NDA की याद
बीजेपी से AIADMK की गठबंधन टूटने पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि जब हमने INDIA का गठन किया तब बीजेपी को NDA की याद आई। तब तक ‘अकेला मोदी काफी है’ चल रहा था। जब INDIA का गठन हुआ तब उनको सिर्फ मोदी नहीं, और लोगों की जरूरत महसूस होने लगी। यह बहुत कमजोर NDA है, जिस NDA में शिवसेना और अकाली दल नहीं, वह NDA कमजोर है।
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा, “जब हमने INDIA का गठन किया तब भाजपा को NDA की याद आई… तब तक ‘अकेला मोदी काफी है।’ चल रहा था। जब INDIA का गठन हुआ तब उनको सिर्फ मोदी नहीं और लोगों की जरूरत महसूस होने लगी। यह बहुत कमजोर NDA है। जिस NDA में शिवसेना और अकाली दल… pic.twitter.com/kzklyGtaDH — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2023
2024 तक बीजेपी भी टूटेगी
सांसद संजय राउत ने कहा कि NDA की असली ताकत शिवसेना और अकाली दल थे। हम ही उनके साथ 25 साल तक रहे। सिर्फ AIADMK ही नहीं अभी और पार्टी भी टूटेंगी। 2024 तक बीजेपी भी टूटेगी।
बता दें कि तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने सोमवार यानी 25 सितंबर को केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होने का फैसला किया है। पार्टी ने बैठक में इसे लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है।AIADMK की बैठक के बाद पार्टी के उप समन्वयक के पी मुनुसामी (K P Munusamy) ने कहा कि AIADMK आज से बीजेपी और एनडीए से सभी रिश्ते तोड़ रही है।
