Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदाबाद पुलिस ने नकली नोट के रैकेट का किया भंडाफोड़

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: May 23, 2022 | 06:47 PM
Follow Us
Follow Us:

अहमदाबाद: अहमदाबाद की अपराध शाखा ने 1.96 लाख रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के 98 नकली नोटों की जब्ती के साथ एक नकली मुद्रा नोट गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि संभवत: ये नोट पाकिस्तान से आए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र दिलीप केशवाला के रूप में हुई है, जिसे एक कूरियर के माध्यम से नकली नोट मिले और उनका इस्तेमाल मोबाइल फोन, सोना और अन्य सामान खरीदने के लिए किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के अधिकारियों ने केशवाला के पास से 56 नकली नोट और एक बैंक से 42 नकली नोट जब्त किए, जहां उन्हें एक दुकानदार ने जमा कराया था। इन वस्तुओं को बेच दिया गया और एकत्र किए गए धन को एक कूरियर सेवा के माध्यम से गिरोह को भेज दिया गया। अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा कि जिस व्यक्ति को यह रकम मिली उसने उसे बिटकॉइन में मुख्य आरोपी को भेज दिया। उन्होंने बताया कि केशवाला पार्ट टाइम नौकरी की तलाश में एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए गिरोह में शामिल लोगों के संपर्क में आया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे एक सर्विस बॉय के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसे एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एक कूरियर के माध्यम से नकली भारतीय मुद्रा नोट भेजे गए थे।” अधिकारी ने बताया कि निर्देश के अनुसार केशवाला ने इन नकली नोटों का उपयोग करके विभिन्न वस्तुओं की खरीद की। जैसे उसने एक दुकान से 13 मोबाइल फोन खरीदे और नकली नोटों के रूप में 84,000 रुपये का भुगतान किया। अधिकारी ने बताया कि दुकानदार ने पैसे बैंक ऑफ इंडिया में जमा करा दिए।

सम्बंधित ख़बरें

Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Ahmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद

Gujarat Accident: राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, मासूम बच्ची समेत 6 जिंदगियां बनी हादसे का निवाला

इन नकली नोट से जो वस्तुएं खरीदी गई थीं उन्हें बेच दिया गया और रकम को एक कूरियर सेवा के जरिए गिरोह को भेजा गया। केशवाला को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने एक दुकान से 13 मोबाइल फोन खरीदे थे और नकली नोटों में 84,000 रुपये का भुगतान किया था। 

Ahmedabad police busted fake note racket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2022 | 06:47 PM

Topics:  

  • ahmedabad police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.