अहमदाबाद प्लेन क्रैश: DNA सैंपलिंग से 31 शवों की हुई पहचान, 20 शव परिजनों को सौंपे गए
बी जे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर पटेल ने कहा, अब तक 31 डीएनए नमूने मैच हो गए हैं और 20 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। सभी परिवारों को मृत्यु प्रमाणपत्र सौंपे जा रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
डीएनए सैंपलिंग से 31 शवों की हुई पहचान (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में मरने वालों की संख्या 275 हो गई है। इसी बीच रविवार को डीएनए सैंपलिंग के जरिए 31 शवों की पहचान कर ली गई है। वहीं 20 शवों को परिजनों को सौंपा जा चुका है। मृतकों के परिवारों से मिलान कर पहचान की पुष्टि की गई है।
अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी शवों की शिनाख्त की गई है, उनका संबंध गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों से था। अधिकांश शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं।
31 डीएनए नमूने मैच
सरकारी बी जे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर पटेल ने कहा, अब तक 31 डीएनए नमूने मैच हो गए हैं और 20 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। साथ ही परिवारों को मृत्यु प्रमाणपत्र सौंपे गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये लोग उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अहमदाबाद और बोटाद जिलों से ताल्लुक रखते थे।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात को बड़ी सौगात: CM भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद-गांधीनगर कॉरिडोर पर केबल-स्टेड फ्लाईओवर का किया उद्घाटन
राजस्थान और गुजरात को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
ATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
अधिकारियों ने पहले बताया था कि पीड़ित परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए 230 टीमें गठित की गई हैं। लंदन जाने वाले विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी भी शामिल हैं। वहीं, एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया।
192 एम्बुलेंस स्टैंडबाय पर
गुजरात सरकार ने सभी शवों को उनके गृह नगर पहुंचाने के लिए 230 टीमें गठित की हैं। इसके अलावा 192 एम्बुलेंस और वाहनों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। साथ ही शवों को रखने के लिए 170 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से करीब 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए गए हैं।
Corona से एक दिन में 10 मौतें, राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 3 की जान गई, कुल पॉजिटिव केस 7000 पार
शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग पूरी
बता दें कि कई शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग पूरी हो चुकी है। प्लेन के टेल हिस्से से एक शव बरामद किया गया है। दो घायल अभी भी आईसीयू में इलाज जारी है। इस बीच फोरेंसिक विशेषज्ञ और एविएशन टीमें मलबे की जांच में जुटी हैं। केंद्र सरकार ने हादसे की विस्तृत जांच के लिए एक उच्चस्तरीय मल्टी-डिसिप्लिनरी पैनल का गठन किया है, जिसकी अगुवाई यूनियन होम सेक्रेटरी करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
