Corona से एक दिन में 10 मौतें, राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 3 की जान गई, कुल पॉजिटिव केस 7000 पार

कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई है। इसमें राजधानी दिल्ली में ही 3 की जान गई है। देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 7383 पहुंच गई है जबकि मृतकों का अंकड़ा 87 है।
कोरोना वायरस लेटेस्ट अपडेट
कोरोना वायरस लेटेस्ट अपडेट
Published on
Updated on

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि लोग तेजी से रिकवर भी हो रहे हैं जिससे एक्टिव केसों की कुल संख्या दो दिन से ज्यादा नहीं बढ़ रही है। हालांकि चिंता की बात ये है कि कोरोना से बीते एक दिन में 10 लोगों की मौत हो गई है। खास बात ये है कि राजधानी दिल्ली में ही 24 घंटे में तीन लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 7383 बताई जा रही है। इसके अलावा अब तक कोरोना से कुल मौतों की संख्या 87 पहुंच गई है।

दिल्ली में कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 672 है। अब तक अकेले दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग सभी नागरिकों से सतर्क रहने और मास्क का प्रयोग करने की अपील कर रहा है।

नए वैरियंट से एक दिन में सबसे अधिक मौतें

कोरोना वायरस के मामले पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में 10 लोगों की  जान चली गई है। नए वैरिएंट से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें सामने आई हैं। कोरोना से कल से आज तक में केरल में 5, दिल्ली में 3 और महाराष्ट्र में एक मरीज की जान गई है। वर्ष 2025 में अब तक कोरोना से कुल 97 मरीजों ने दम तोड़ा है। दिल्ली में मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। यह भी बताया जा रहा है कि तीनों ही डायबिटीज और फेफड़े संबंधी रोग से भी ग्रसित थे।

महाराष्ट्र में 53 नए मामले आए सामने

देश के अन्य राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में आज 53 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में मरने वालों की कुल संख्या 27 पहुंच गई है। महाराष्ट्र के साथ ही केरल में अब तक सर्वाधिक 2007 एक्टिव केस हैं, जबकि गुजरात में 1441 पॉजिटिव केस और पश्चिम बंगाल में 747 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस को लेकर अलग-अलग राज्यों की स्थिति:

क्र.सं. राज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नाम सक्रिय मामले ठीक हुए/छुट्टी दिए गए/अंतरित मृत्यु कुल मामले कल से स्थिति में परिवर्तन कुल ठीक हुए कुल मृत्यु कल की मृत्यु
1 आंध्र प्रदेश 101 140 0 241 1 11 0 0
2 अरुणाचल प्रदेश 0 3 0 3 - - - 0
3 असम 29 14 0 43 3 1 0 0
4 बिहार 38 60 0 98 3 8 0 0
5 चंडीगढ़ 2 3 0 5 - - - 0
6 छत्तीसगढ़ 50 55 0 105 - 6 0 0
7 दिल्ली 682 2121 11 2814 10 161 11 3
8 गोवा 6 19 0 25 - - - 0
9 गुजरात 1441 1341 2 2784 4 177 2 0
10 हरियाणा 99 223 0 322 2 21 0 0
11 हिमाचल प्रदेश 0 3 0 3 - - - 0
12 जम्मू और कश्मीर 17 16 0 33 8 2 0 0
13 झारखंड 27 11 1 39 2 - 1 0
14 कर्नाटक 573 1172 11 1756 46 5 11 0
15 केरल 2007 4422 28 6457 102 367 28 5
16 लद्दाख 4 0 0 4 1 - - 0
17 मध्य प्रदेश 130 52 3 185 10 6 3 0
18 महाराष्ट्र 578 1362 27 1967 35 86 27 2
19 मणिपुर 8 0 0 8 3 - - 0
20 मिज़ोरम 0 2 0 2 - - - 0
21 ओडीशा 50 49 0 99 5 4 0 0
22 पुदुच्चेरी 10 104 0 114 - 1 0 0
23 पंजाब 34 35 2 71 5 3 2 0
24 राजस्थान 192 203 2 397 12 9 2 0
25 सिक्किम 57 53 0 110 7 8 0 0
26 तमिलनाडु 243 599 7 849 11 27 7 0
27 तेलंगाना 9 14 0 23 1 1 0 0
28 त्रिपुरा 2 1 0 3 - - - 0
29 उत्तराखंड 9 45 0 54 4 6 0 0
30 उत्तर प्रदेश 238 381 2 621 10 38 2 0
31 पश्चिम बंगाल 747 412 1 1160 - - 1
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com