Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जब तक है इस्लाम तब तक रहेगा आतंकवाद’, पहलगाम हमले के बाद तस्लीमा नसरीन का बड़ा बयान

नसरीन ने कहा, ‘‘यूरोप में गिरिजाघर संग्रहालय में बदल गए हैं, लेकिन मुसलमान हर जगह मस्जिद बनाने में व्यस्त हैं। हजारों मस्जिदें हैं फिर भी वे और भी मस्जिदें बनाना चाहते हैं।"

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 05, 2025 | 12:11 AM

तस्लीमा नसरीन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने पहलगाम आतंकवादी हमले और 2016 में ढाका में हुए आतंकवादी हमले के बीच समानताएं गिनाते हुए रविवार को कहा कि जब तक इस्लाम है, आतंकवाद रहेगा।  दिल्ली साहित्य महोत्सव के एक सत्र में ‘लज्जा’ की लेखिका नसरीन ने यह भी कहा कि इस्लाम 1,400 वर्षों में विकसित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक यह रहेगा, तब तक यह आतंकवादियों को जन्म देता रहेगा। 2016 के ढाका हमले में मुसलमानों को इसलिए मार दिया गया क्योंकि वे कलमा नहीं पढ़ पाए थे। जब आस्था को तर्क और मानवता पर हावी होने दिया जाता है, तो यही होता है।”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक पर्यटन स्थल पर 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। एक जुलाई 2016 को आतंकवादियों के एक समूह ने ढाका के होली आर्टिजन बेकरी पर गोलीबारी की थी, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। पहलगाम हमले में जीवित बचे कुछ लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि हमलावरों ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा और ऐसा न करने वालों को गोली मार दी।

नसरीन ने कहा  कि ‘‘जब तक इस्लाम रहेगा, आतंकवाद बना रहेगा।” नसरीन ने कहा, यूरोप में गिरिजाघर संग्रहालय में बदल गए हैं, लेकिन मुसलमान हर जगह मस्जिद बनाने में व्यस्त हैं। हजारों मस्जिदें हैं तथा वे और भी मस्जिदें बनाना चाहते हैं। वे जिहादी पैदा करते हैं। मदरसे नहीं होने चाहिए। बच्चों को सभी किताबें पढ़नी चाहिए, सिर्फ एक नहीं। ईशनिंदा के आरोपों के बाद नसरीन 1994 से स्वीडन, अमेरिका और भारत में निर्वासित जीवन जी रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पहलगाम आतंकी हमले का पाक के बाद चीन से कनेक्शन, NIA ने बीजिंग से मांगी सीक्रेट जानकारी

Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर

मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक: भारत-इजरायल के बीच हुए कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज

बांग्लादेश में अवामी लीग की वापसी की सुगबुगाहट, जिलों में फिर से खुले पार्टी कार्यालय और फहराए झंडे

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके आगे उन्होंने कहा कि ‘‘मैं अमेरिका की स्थायी निवासी हूं और 10 साल तक वहां रही हूं, लेकिन मुझे हमेशा एक बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस होता था। कोलकाता आने के बाद ही मुझे घर जैसा महसूस हुआ। पश्चिम बंगाल से निकाले जाने के बाद मुझे दिल्ली दूसरा घर महसूस हुआ। इस देश ने मुझे वो अपनापन दिया है जो मेरा अपना देश नहीं दे सकता था।” नसरीन ने कहा, ‘‘मुझे भारत से प्यार है। यह घर जैसा लगता है।”

After the pahalgam attack taslima nasreen spoke said as long as islam exists terrorism will exist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2025 | 10:05 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Islamic Terrorism
  • Pahalgam Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.