Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Bangladeshi Casualties Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध में दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई और सात घायल हैं। सरकार 60 लाख प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
- Written By: प्रिया सिंह
ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध में दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत (सोर्सः सोशल मीडिया)
Safety Of Bangladeshi Migrants Overseas: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब निर्दोष विदेशी कामगारों की जान पर बन आया है। विभिन्न देशों में हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों में दो बांग्लादेशी नागरिकों की जान चली गई है और सात गंभीर रूप से घायल हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए पूरे क्षेत्र में अपने नागरिकों के लिए गहरी चिंता जताई है। युद्ध की इस विभीषिका के बीच अब वहां रह रहे लाखों प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
हवाई हमलों के मलबे ने ली मासूम की जान
संयुक्त अरब अमीरात के अजमान शहर में एक भीषण हवाई हमले के बाद गिरे मलबे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। सिलहट जिले के बरेलखा के रहने वाले सालेह अहमद इस मलबे की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बांग्लादेशी दूतावास अब स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सालेह के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके वतन भेजने की कोशिशों में जुटा है।
बहरीन और कुवैत में भी खौफ का मंजर
बहरीन में भी एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक की मौत की खबर आई है, जबकि तीन अन्य लोग वहां हुए हमलों में बुरी तरह घायल हुए हैं। मनामा स्थित मिशन लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है ताकि पीड़ितों को हर संभव मदद और सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। इन घटनाओं ने अरब देशों में काम कर रहे प्रवासियों के मन में असुरक्षा और अनिश्चितता का एक बहुत ही गहरा डर पैदा कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
हूती नेता का अमेरिका पर तीखा हमला, सीजफायर इजरायल-वॉशिंगटन की नाकामी; ईरान के समर्थन में भरी हुंकार
ट्रंप का बड़ा ऐलान! इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर, शांति की ओर बढ़ा कदम
हाई अलर्ट पर अमेरिकी सेना, जनरल डैन केन बोले- एक पल के नोटिस पर शुरू कर सकते हैं बड़ा युद्ध
हमास के संचार नेटवर्क पर इजरायल का हमला, कम्युनिकेशन कमांडर अहमद अबू खदीरा समेत 3 आतंकी ढेर
कुवैत हवाई अड्डे के पास ड्रोन धमाका
कुवैत के नागरिक हवाई अड्डे के पास हुए एक ड्रोन हमले के दौरान चार बांग्लादेशी नागरिक अमीनुल इस्लाम, रबिउल और मसूदुर घायल हो गए। दुलाल मिया भी इस धमाके की चपेट में आए, हालांकि गनीमत रही कि सभी की हालत अब स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। बांग्लादेशी राजदूत ने खुद अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और उन्हें हर संभव सरकारी सहायता देने का पूरा भरोसा दिलाया है।
समुद्र में फंसे जहाज और चालक दल की चिंता
संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली पोर्ट पर बांग्लादेश शिपिंग कॉरपोरेशन का विशाल पोत ‘बांग्लार जॉयजात्रा’ अभी भी फंसा हुआ है। युद्ध के हालातों की वजह से समुद्री मार्ग असुरक्षित हो गए हैं, हालांकि जहाज के कप्तान और सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दूतावास लगातार जहाज के संपर्क में है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर निकाला जा सके।
यह भी पढ़ें: कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
60 लाख नागरिकों की सुरक्षा का बड़ा सवाल
बांग्लादेश सरकार के लिए पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है क्योंकि वहां 60 लाख नागरिक रह रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने सभी दूतावासों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय सरकार के सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाएं। प्रवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार अब हर पल बदल रहे इन हालातों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।
