वीडियो कॉल पर शादी…पहलगाम अटैक के बाद CRPF जवान की पत्नी को पाकिस्तान जाना पड़ा वापस
भारत सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने के बाद पाकिस्तान की मीनल खान को भारत छोड़कर जाना पड़ा। मीनल की शादी 2004 में CRPF में तैनात जवान मुनीर खान से हुई थी। दोनों को अब लंबे वक्त तक अलग रहना होगा।
- Written By: अक्षय साहू
CRPF जवान मुनीर और उनकी पत्नी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। इसी बीच 29 अप्रैल को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की पत्नी को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ा है।
अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान से शादी करने वाली एक पाकिस्तानी नागरिक को जम्मू से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया।
मुनीर ने की थी मीनल से शादी
सरकार के फैसले के बाद जिस CRPF जवान की पत्नी को देश छोड़कर जाना पड़ा उसका नाम मुनीर खान है। मुनीर ने मई 2024 में पाकिस्तान की मीनल खान से वीडियो कॉल पर ऑनलाइन शादी की थी। इसके बाद मीनल वीजा लेकर भारत आई थी और अपने ससुराल में रह रही थी। हालांकि अब सरकार का फैसला आने के बाद मीनल खान जम्मू से वाघा बॉर्डर के लिए निकल गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
Explainer: सिर्फ दोस्त नहीं रणनीतिक पार्टनर हैं Modi-Meloni! इन 10 पॉइंट से समझें भारत-इटली के मजबूत रिश्ते को
मीनल खान ने भारत छोड़ने से पहले सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार के साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। हालांकि मीनल ने इससे पहले कहा,हम हमले में निर्दोष लोगों की बर्बर हत्या की निंदा करते हैं। उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
ऑनलाइन हुई थी शादी
मीनल पाकिस्तान के पंजाब के गुजरांवाला इलाके की रहने वाली हैं वहीं मुनीर CRPF में तैनात है। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी, दो दुश्मन देशों से होने के बावजूद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसके बाद दोनों ने शादी करने मन बनाया लेकिन दोनों के शादी के लिए वीजा नहीं मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ऐसे में दोनों ने शादी करने का अनोखा तरीका निकाला और जोड़े ने 24 मई, 2024 वीडियो कॉल पर ऑनलाइन शादी कर लिया। इस शादी ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थी।
देश और दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहलगाम हमला
पहलगाम में 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में घूमने गए पर्यटकों को आतंकी ने अपना निशाना बनाया। इस हमले में आतंकवादियों ने बेरहमी से 26 पर्यटकों लोगों की हत्या कर दी। भारत ने इसके बाद आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है और सख्त कदम उठाए गए हैं। इसी के चलते सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया है साथ ही पाकिस्तानियों का वीजा भी रद्द कर दिया गया है।
