मुंडका के बाद नरेला में फुटवियर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौजूद
- Written By: शुभम सोनडवले
Representative Photo
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आग (Fire) की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। मुंडका अग्निकांड (Mundka Fire) के बाद अब दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र (Narela Industrial Area) में सोमवार को एक फुटवियर फैक्ट्री में भीषण आग (Footwear Factory) लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां पहुंची है। आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) ने दी है।
दिल्ली फायर सर्विस ने कहा, “दिल्ली नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फुटवियर फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है।”
सम्बंधित ख़बरें
33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
BRICS 2026 Summit: सम्मेलन में आज दूसरे दिन शामिल होंगे एस जयशंकर, दुनिया के 10 बड़े नेताओं से होगी खास मुलाकात
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
Delhi | Fire breaks out in a footwear factory in Narela industrial area. 9 fire tenders have rushed to the spot and the dousing process is underway: Delhi Fire Service — ANI (@ANI) May 16, 2022
बता दें कि नरेला में आग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले शनिवार (14 मई) रात 9.10 बजे के करीब यहां औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग लग गई थी। जिसके बाद दमकल की 25 गाड़ियों को मौके भेजा था। जब आग लगी थी तब फैक्ट्री बंद थी। जिसके कारण इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
वहीं, इसके पहले दिन (शुक्रवार) पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में चार मंजिला एक इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 21 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 19 लोग अब भी लापता हैं और उनके जीवित बचने की संभावना बहुत कम है। वहीं, इस इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
