Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई नाव हादसे के बाद प्रशासन सख्त, गेटवे ऑफ इंडिया पर यात्रियों को करना होगा ये काम, आज से नियम लागू

बुधवार दोपहर नौसेना के एक जहाज ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका 'नील कमल' को टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से नौसेना के एक कर्मी और दो संविदा कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Dec 19, 2024 | 02:49 PM

मुंबई नाव हदासे के बाद सख्त हुआ प्रशासन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई के तट पर नौसैनिक जहाज के पर्यटक नौका को टक्कर मारने से 13 लोगों की मौत होने के एक दिन बाद गुरुवार को अधिकारियों ने ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ से नौका सवारी करने वाले सभी लोगों के लिए जीवनरक्षक जैकेट अनिवार्य कर दी है। बुधवार को हुई दुर्घटना में जीवित बचे कुछ लोगों ने दावा किया कि नौका पर पर्याप्त जीवनरक्षक जैकेट नहीं थीं। बुधवार दोपहर नौसेना के एक जहाज ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका ‘नील कमल’ को टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से नौसेना के एक कर्मी और दो संविदा कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 100 लोगों को बचा लिया गया।

नौका 100 से अधिक यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप ले जा रही थी। ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर तैनात एक सहायक नौका निरीक्षक देवीदास जाधव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने प्रत्येक यात्री के लिए जीवनरक्षक जैकेट का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। भाऊचा ढक्का पर नावों के मालिकों का कहना है कि लोगों को जीवनक्षक जैकेट पहननी चाहिए, लेकिन कई बार यात्री ऐसा नहीं करते, हालांकि आपात स्थिति में ये जीवन रक्षक साबित हो सकती हैं।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

लाइफ जैकेट पहनने से कतराते हैं यात्री

नौका मालिक समीर बामने ने कहा कि कुछ यात्री लाइफ जैकेट पहनने से कतराते हैं, इसका कारण यह है कि उमस के दौरान अत्यधिक गर्मी और पसीने की वजह से वे असहज महसूस करते हैं। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में हुए बोट हादसे बाद लोगों की मदद के लिए पहुंचे नाव चालक घटनास्थल के हालात देखकर स्तब्ध रह गए, जहां लोग मदद के लिए गुहार लगा रहे थे। चालकों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी भयावह घटना कभी नहीं देखी।

नौसेना ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे मुंबई तट पर करंजा के पास इंजन परीक्षण के दौरान नौसेना की एक जहाज ने नियंत्रण खो दिया और वह ‘नीलकमल’ नामक नौका से जा टकराया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 99 लोगों को बचा लिया गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी।

हालात बेहद भयावह थे

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमबीपीटी) की पायलट नौका ‘पूर्वा’ के चालक आरिफ बामणे ने कहा, ‘‘जब हम वहां पहुंचे तो हालात बेहद भयावह थे। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे और कुछ लोग तो रो रहे थे।” उन्होंने बताया कि फेफड़ों में पानी भर जाने से एक छोटी बच्ची बेसुध अवस्था में पड़ी थी। चालक और अन्य बचावकर्मियों ने उसके पेट व छाती पर दबाव डालकर पानी निकालने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे उसकी सांसें सामान्य हो गईं। चालक ने बताया कि मछली पकड़ने के लिए उपयोग में आने वाली नौका और एक अन्य पर्यटक नौका उनसे पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

Administration strict after mumbai boat accident passengers will have to do this work at gateway of india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 02:49 PM

Topics:  

  • India Navy

सम्बंधित ख़बरें

1

रूक गई थी सांसे…जब अचानक आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत, आखिर क्या हुआ था कोलंबो में?

2

नौसेना को जल्द मिलेगा ‘माहे’, विरोधी पनडुब्बियों का करेगा शिकार, दुश्मन देश में मचेगा हाहाकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.