Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

7 लग्जरी गाड़ियां, 11 फ्लैट, सोना-हथियार, रवि किशन की दौलत जान दंग रह जाएंगे!

Happy Birthday Ravi Kishan: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन 56 साल के हो गए हैं। 17 जुलाई 1969 को पैदा हुए रवि किशन गोरखपुर से सांसद हैं। आइए उनकी दौलत और करियर के बारे में जानते हैं।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 17, 2025 | 10:18 AM

रवि किशन (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ravi Kishan Net Worth: गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन आज यानी 17 जुलाई 2025 को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। रवि किशन एक जबरदस्त एक्टर हैं, जो भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।

मुंबई में हुआ था जन्म

रवि किशन का जन्म 1969 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने बांद्रा वेस्ट, मुंबई स्थित रिजवी कॉलेज से केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत से ताल्लुक रखता है, जहां रवि किशन ने करीब 7 वर्षों तक समय बिताया था।

1993 में की थी प्रीति शुक्ला से शादी

रवि किशन ने साल 1993 में प्रीति शुक्ला से शादी की थी। उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उनकी बेटी रीवा किशन ने वर्ष 2020 में फिल्म सब कुशल मंगल से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था। साल 2006 में रवि किशन ने टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।

सम्बंधित ख़बरें

ब्लिंकिट से रात में महिला ने मंगाई ऐसी चीज, डिलीवरी बॉय को हुआ शक और बच गई जान- VIDEO

कॉलेज का विवाद पहुंचा थाने! इंदौर के द्वारकापुरी में छात्रों का भारी हंगामा, पुलिस के फूले हाथ-पांव- VIDEO

बृज भूषण शरण के मंच पर इकट्ठा हुए UP के बाहुबली, हाई हो गया सबसे बड़े सियासी सूबे का पारा, देखें- VIDEO

विधानसभा में छलका सीएम रेखा का दर्द! ट्रोलिंग पर हुईं भावुक, पूछा- क्या महिला होना ही मेरी गलती है?

फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड से

रवि किशन का पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1992 में रिलीज़ हुई फिल्म पीतांबर से की थी। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता भोजपुरी फिल्मों से हासिल हुई। उनकी फिल्म सइयां हमार, जो 2003 में आई थी, ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे बने

इसके बाद रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के चमकते सितारे बन गए। उन्होंने भोजपुरी और हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। अपनी कड़ी मेहनत से आज वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

कितनी है रवि किशन की संपत्ति?

रवि किशन के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 14.96 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनके नाम 20.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। इनमें से करीब 2.55 करोड़ रुपये की संपत्ति पुश्तैनी बताई गई है।

उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला के पास 81.93 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है, जिसमें अचल संपत्ति की कीमत लगभग 4.25 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, एक आश्रित के नाम 3.49 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है।

लग्जरी गाड़ियों और हथियारों का शौक

  • रवि किशन को लग्जरी कारों का खास शौक है। उनके पास कुल 7 महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू, जैगुआर एफ-पेस, टोयोटा फॉर्च्यूनर, इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस, इनोवा क्रिस्टा और हार्ले डेविडसन स्ट्रीट बॉब शामिल हैं।
  • उनके पास 318 ग्राम सोना है, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 9.38 लाख रुपये से अधिक है। साथ ही उनके पास 4.85 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 210 ग्राम सोना मौजूद है।
  • रवि किशन के पास एक रिवॉल्वर और एक राइफल भी है, जो उन्होंने अपनी आत्म-सुरक्षा के लिए रखी है।

यह भी पढ़ें- पैसा बर्बाद! सुप्रीम कोर्ट में पहले बनी शीशे की दीवार…फिर हटाई, 2.68 CR स्वाहा

11 फ्लैट और बंगलों के मालिक

  • रवि किशन के पास देश के कई शहरों में अचल संपत्तियां हैं। उनके नाम पर कुल 11 फ्लैट और बंगले हैं।
  • मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक रॉ हाउस फ्लैट मौजूद है।
  • पुणे के विमान नगर स्थित स्काई स्टेशन के पास एक ऑफिस यूनिट फ्लैट है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
  • मुंबई के जोगेश्वरी ओशिवारा इलाके में वैभव पैलेस में एक फ्लैट है।
  • गोरेगांव वेस्ट और लक्ष्मीनगर के गार्डन स्टेट में दो आवासीय फ्लैट हैं।
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और जौनपुर में दो अलग-अलग बंगले हैं।

Actor mp ravi kishan net worth assets house car collection know here

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2025 | 07:08 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Latest News
  • Ravi Kishan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.