आए नहीं… डिपोर्ट किए गए हैं अभिजीत दीपके! MEA ने बताया कॉकरोच पार्टी चीफ का सच, अब तक 1,076 लोग निर्वासित
Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के दावों किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर जवाब दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (सोर्स- सोशल मीडिया)
Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर दावा किया जा रहा है कि, उन्हे अमेरिका से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया है। क्योंकि उनके वीजा एक्सपायर हो गया था।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर जवाब दिया है। शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेस के दौरान एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दीपके के डिपोर्टेशन को लेकर उनके पास फिलहाल को जानकारी नहीं है।
रणधीर जायसवाल ने क्या कहा?
प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकार ने सवाल किया कि, क्या भारत को अमेरिका के किसी विभाग ने सूचित किया है कि अभिजीत दीपके वो वहां से डिपोर्ट किया है? या उन पर पासपोर्ट का किसी प्रकार को दुरुपयोग का आरोप है? इसके जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा कि, इसे लेकर उन्हे फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके के भारत आने को लेकर कई तरह की बातें चल रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
सरकार ने दो मांगों पर दिखाई नरमी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय, बातचीत के बाद CJP का बड़ा दावा
Yavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Dharmendra Pradhan इस्तीफा दो!
Education minister must resign! pic.twitter.com/tMF6i8HbFr — Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) June 6, 2026
हालांकि, विदेश मंत्रालय ने बताया कि, इस साल अमेरिका से अब तक 1,076 भारतीयों डिपोर्ट किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि इनमें अधिकतर अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश अवैध प्रवासियों के मुद्दे को लेकर काम कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि 2025 में अमेरिका से कुल 3,567 भारतीयों को डिपोर्ट किया था।
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही CJP
अभिजीत दिपके आज सुबह ही अमेरिका से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां वो अपने साथियों के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी। दिल्ली पुलिस ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ प्रदर्शन करने की इजाजत दी है। इसके तहत कॉकरोच जनता पार्टी आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकती है।
यह भी पढ़ें- कॉकरोच आ रहे हैं, प्रधान जा रहे हैं… दिल्ली की सड़कों पर उतरी CJP; शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
दिपके अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि NEET-UG परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपना इस्तीफा दें। दिपके ने कहा कि देश का युवा अब डरेगा नहीं, लड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं। ये देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस प्रदर्शन को कैसे लेती है।
