कॉकरोच आ रहे हैं, प्रधान जा रहे हैं... दिल्ली की सड़कों पर उतरी CJP; शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Cockroach Janta Party: नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनोखे अंदाज में कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
Cockroach Janata Party Protest
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके आज सुबह ही अमेरिका से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां वो अपने साथियों के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी।

दिल्ली पुलिस की ओर से विरोध प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद अभिजीत अपने साथियोंं के साथ जंतर-मंतर पहुंचे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी। CJP के कई विरोध प्रदर्शन में कॉकरोच की वेशभूषा में नजर। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉकरोच की वेशभूषा में विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने NEET UG परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान अभिजीत ने कहा कि देश का युवा अब डरेगा नहीं, लड़ेगा। उन्होंने नारा लगते हुए कहा कि देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा, कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं।

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, शिक्षा मंत्री को हमने चुन कर भेजा है, हमारे टैक्स से उनको तनख्वाह मिलती है। उनके शासन काल में करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल लोगों से कहा कि, सब जानते हैं ये देश गांधी का देश है। इसलिए यहां जो भी होगा, अहिंसक तरीके से ही होगा। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग कॉकरोच वाले मास्क और कॉकरोच जैसे वेशभूषा पहनकर शामिल हुए हैं।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी एक ऑनलाइन मुहीम है। जिसकी शुरुआत हाल ही में तब हुई था जब एक मामले की सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एक विवादत टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि समाज में पहले से ही कुछ ऐसे परजीवी (parasites) मौजूद हैं जो व्यवस्था पर हमला करते हैं। उन्होंने आगे कहा था, "कुछ ऐसे युवा हैं जो कॉकरोच की तरह हैं, जिन्हें न तो कोई नौकरी मिलती है और न ही पेशे में कोई जगह। उनमें से कुछ मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं और फिर हर किसी पर हमला करने लगते हैं।"

जस्टिस सूर्यकांत के टिप्पणी का विरोध जताने के लिए अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर  कॉकरोच जनता पार्टी बनाया। हालांकि तब यह केवल एक तंज था, लेकिन सोशल मीडिया पर देखते ही देखते इतना पॉपुलर हुआ कि इसने ऑनलाइन फॉलोअर्स के मामले में कई बड़ी राजनीति पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया। अब कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्सन कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com