Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तार पर AAP का BJP पर हमला, संजय सिंह बोले- हिमाचल प्रदेश चुनाव हार रही है भाजपा

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: May 30, 2022 | 10:57 PM

ANI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को सोमवार को गिरफ्तार किया है। उनकी यह गिरफ्तारी कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से जुड़े मामले (Hawala Case) में हुई है। इस बीच आम आदमी पार्टी का बयान सामने आया है। पार्टी का कहना है कि सत्येंद्र जैन को आठ साल पुराने एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।

आप सांसद संजय सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, “सत्येंद्र जैन को 8 साल पुराने एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसके संबंध में वह सात बार ईडी के सामने पेश हुए थे। सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।”

सिंह ने कहा, “सत्येंद्र जैन जैसे ही हिमाचल प्रदेश के इनचार्ज बनाए जाते हैं वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में चुनाव हार रही है इसलिए उनकी फर्ज़ी मामले में गिरफ़्तारी की गई है”

सम्बंधित ख़बरें

हिमाचल में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! 4 में से 3 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की करारी शिकस्त

विकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत

दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन

This case highlights misuse of probe agencies…Soon he (Satyendar Jain) will be out as it's a baseless case…BJP is losing Himachal Pradesh polls…: AAP's Sanjay Singh on ED arresting Satyendar Jain in a case connected to hawala transactions related to a Kolkata-based company pic.twitter.com/HFXMSjNypl — ANI (@ANI) May 30, 2022

उन्होंने कहा, “उनको 8 साल से गिरफ़्तारी की याद नहीं आई? ऐसी बड़ी एजेंसी ED-ED चिलाते रहते हो। ऐसी जांच एजेंसी को बंद कर देना चाहिए जो 8 साल में एक मामले का निपटारा न कर सके। BJP हिमचाल प्रदेश हार रही है तब आप गिरफ़्तारी कर रहे हो, AAP को बदनाम करने के लिए ड्रामा-नौटंकी कर रहे हो।”

आप ससांसद ने आगे कहा कि, “यह मामला जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को उजागर करता है…जल्द ही वह (सत्येंद्र जैन) बाहर हो जाएंगे क्योंकि यह एक निराधार मामला है…भाजपा हिमाचल प्रदेश चुनाव हार रही है…”

गौरतलब है कि एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि जैन के परिवार और जैन से संबंधित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को उनके खिलाफ एक धनशोधन मामले की जांच के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है। तब ईडी ने एक बयान में कहा था कि लगभग 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां ‘‘अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, पर्यास इंफोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेजे आइडियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, वैभव जैन की पत्नी स्वाति जैन, अजीत प्रसाद जैन की पत्नी सुशीला जैन और सुनील जैन की पत्नी इंदु जैन से संबंधित हैं।”

बता दें कि जैन (57) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास और जल मंत्री हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं और आम आदमी पार्टी (आप) इस साल की शुरुआत में पंजाब में अपनी शानदार जीत के बाद राज्य में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

Aaps attack on bjp on the arrest of satyendra jain sanjay singh said bjp is losing himachal pradesh elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2022 | 10:19 PM

Topics:  

  • AAP
  • BJP
  • Himachal Pradesh elections
  • Sanjay Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.